रांची।
एक कलयुगी मां ने अपने दूधमुही बच्ची की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। मामला जिले के रातू थाना क्षेत्र के हेहल लोहरा कोचा गांव की है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मुखदेव लोहरा की पत्नी तनु देवी ने अपनी 4 माह की बच्ची को रविवार की सुबह रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे की हत्या के आरोप में उसके मां तनु देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है पुलिस तो पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

