Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 10 August 2026 || 20:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जयराम महतो ने सरकार ने लगाया जेपीएससी सीटों को बेचने का आरोप, कहा-जांच हुई तो कई बड़े चेहरे होंगे बेनकाब
          Headline

          जयराम महतो ने सरकार ने लगाया जेपीएससी सीटों को बेचने का आरोप, कहा-जांच हुई तो कई बड़े चेहरे होंगे बेनकाब

          जयराम महतो ने रविवार को पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला उपवास के दौरान मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि जेपीएससी की सीटों को कथित तौर पर 50 से 60 लाख रुपये लेकर बेचा गया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 9, 2026Updated:August 9, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jharkhand News:  झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो और विधायक जयराम महतो ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-अभ्यर्थियों के समर्थन में सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले करीब 15 दिनों से छात्र-अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है।

          जयराम महतो ने रविवार को पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला उपवास के दौरान मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि जेपीएससी की सीटों को कथित तौर पर 50 से 60 लाख रुपये लेकर बेचा गया है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े कथित घोटाले को केवल अभय तिवारी अकेले नहीं पचा सकते। यदि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाती है तो कई बड़े लोगों के नाम सामने आ सकते हैं और उनके चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार उच्चस्तरीय जांच से क्यों बच रही है।

          महतो ने कहा कि छात्र-अभ्यर्थी आमरण अनशन और सत्याग्रह कर रहे हैं और आंदोलन की वजह से स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। उन्होंने सरकार के उन नेताओं पर भी निशाना साधा, जो छात्र आंदोलन को राजनीतिक बता रहे हैं। उनका कहना था कि यदि आंदोलन राजनीति से प्रेरित है तो सरकार धरनास्थल पर जाकर इसकी जांच करा सकती है कि वहां कौन राजनीतिक है और कौन गैर-राजनीतिक।

          उन्होंने चेतावनी दी कि आंदोलन के दौरान यदि किसी तरह की अप्रिय घटना होती है या किसी छात्र-अभ्यर्थी की जान जाती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के जेपीएससी पेपर लीक नहीं होने संबंधी बयान पर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि किसी भी मामले पर बयान देने से पहले तथ्यों का अध्ययन किया जाना चाहिए।

          जयराम महतो ने कहा कि वह जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जाकर छात्रों के आंदोलन में शामिल हो सकते थे, लेकिन वहां देश-विदेश की मीडिया मौजूद है। ऐसे में उनके पहुंचने से आंदोलन का फोकस छात्रों की समस्याओं से हटकर उनके ऊपर चला जाता। वह ऐसा नहीं चाहते।

          उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि छात्रों की मांगों को नहीं माना तो वह विधानसभा में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएंगे और छात्रों के विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उन्होंने सत्ता पक्ष के विधायकों और सांसदों से भी छात्र-अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन करने की अपील की।

          महतो ने कहा कि उन्होंने कुछ मंत्रियों से छात्रों के मुद्दे पर बातचीत का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि मुख्यमंत्री की अनुमति के बिना वे छात्रों से सीधे मुलाकात नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि सरकार की मजबूरी क्या है, यह सरकार को तय करना है, लेकिन राज्य की जनता पूरे घटनाक्रम को देख रही है। सरकार को तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्रों की मांगों के समाधान की दिशा में कदम उठाना चाहिए।

          Jairam Mahato Jharkhand JPSC protest JPSC Controversy JPSC exam row JPSC seat selling allegation जयराम महतो जेपीएससी आंदोलन जेपीएससी परीक्षा विवाद जेपीएससी विवाद जेपीएससी सीट बिक्री
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          14वीं जेपीएससी परीक्षा की जांच में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार

          August 10, 2026

          झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026: मोरहाबादी में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक, हेमंत ने युवाओं से कहा-संवाद से हर समस्या का समाधान,गड़बड़ी करने वालों को मिलेगी कठोर सजा

          August 9, 2026

          दूसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक लाख डाक बम ने भरी हुंकार

          August 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          14वीं जेपीएससी परीक्षा की जांच में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार

          झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026: मोरहाबादी में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक, हेमंत ने युवाओं से कहा-संवाद से हर समस्या का समाधान,गड़बड़ी करने वालों को मिलेगी कठोर सजा

          दूसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक लाख डाक बम ने भरी हुंकार

          74 की उम्र में अटूट आस्था, सुल्तानगंज से देवघर के लिए रवाना हुईं कृष्णा बम

          जयराम महतो ने सरकार ने लगाया जेपीएससी सीटों को बेचने का आरोप, कहा-जांच हुई तो कई बड़े चेहरे होंगे बेनकाब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.