Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 07:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जेपी नड्डा का हमला कहा- लालू परिवार की पूरी जिंदगी जेल और बेल में गुजरेगी
          Headline

          जेपी नड्डा का हमला कहा- लालू परिवार की पूरी जिंदगी जेल और बेल में गुजरेगी

          today post liveBy today post liveNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          East Champaran :– बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन स्थित श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। लालू परिवार को बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार बताते हुए कहा लालू प्रसाद का कार्यकाल जंगल राज था। वो मधुबन से एनडीए से भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

          उन्होने कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्य और देश के विकास के लिए काम कर रही है। एक करोड़ नौकरी और अन्य रोजगार के अवसरों को खोला जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित किया जाएगा। मां जानकी पथ से मधुबन, सतरघाट, केसरिया, चकिया और मोतिहारी को जोड़ा जाएगा। हरसिद्धि में बननेवाला एलपीजी गैस बाटलिंग प्लांट का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया।

          मुजफ्फरपुर की लीची को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के साथ डेयरी उद्योगों को मदद कर आगे बढ़ा रहे हैं। महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों के खाते में 10 -10 हजार रुपये दिये। कहा कि 14 नवंबर के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आप सभी के बैंक खाते में 2-2 लाख रुपये व्यवसाय के लिए देंगे, ताकि आप आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि बिहार सहित देशभर में राष्ट्रीय मार्ग, एक्सप्रेस-वे, विश्वस्तरीय आधुनिक रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे ,फोर लेन बनाए गए।

          उन्होने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए जमकर प्रहार किया। कहा- शिल्पी गौतम कांड में उनके लोगों का हाथ था। उन सभी को छुड़ाया गया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (आइएएस) की पत्नी चंपा विश्वास, उसकी मां और बहन के साथ राजद के जंगलराज में दुष्कर्म हुआ था।सिवान में चंदा बाबू के तीन बेटों को एसिड में डालकर मार दिया गया। यह सब जंगल राज के नमूने हैं। बिहार का सबसे बड़ा भ्रष्ट परिवार लालू का है। पूरे परिवार की जिंदगी जेल और बेल में गुजरने वाली है।

          राहुल गांधी मोदी का विरोध करते करते देश का विरोध करने लगे हैं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न खड़ा किया था। राहुल ने सेना का भी अपमान किया। राहुल गांधी विदेश जाते है तो देश के बारे में गलत बोलते हैं। शिवहर सांसद लवली आनंद ने कहा कि नीतिश कुमार के नेतृत्व में बिहार तो नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। शिवहर के पूर्व सांसद रमा देवी ने कहा कि राजद ने आपराधिक प्रवृति वाले लोगों को टिकट दिया है। उन्होंने मधुबन से राजद प्रत्याशी के रिश्तेदार का नाम लेते कहा कि उनके साथ किए गए दुर्व्यवहार को यहां की जनता नहीं भूल सकती।

          कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के ढाका के सांगठनिक जिलाध्यक्ष राजेश सहनी व संचालन आकाश गुप्ता ने किया। चुनावी सभा को संबोधित करने वालों में यूपी के मंत्री नरेन्द्र कश्यप निषाद, जदयू के जिलाध्यक्ष मंजू देवी, गणेश सहनी, शुभम शर्मा, नितिश सर्राफ, लोजपा के चंचल पासवान आदि शामिल थे।

           

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.