पलामू।
पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में जेजेएमपी का एरिया कमांडर महेश भुइयां को पुलिस ने मार गिराया है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुरहट गांव के इलाके में फिलहाल मुठभेड़ जारी है। एरिया कमांडर के मारे जाने की पुष्टि पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने की है। पुलिस द्वारा इलाके में नक्सली गतिविधियों की सूचना पर एलआरपी शुरू की गई थी। इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस द्वारा भी नक्सलियों को जवाब दिया जा रहा है। मुठभेड़ फिलहाल जारी है।



