Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 22:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: नक्सलियों के बाद झारखंड के आपराधिक गिरोह पुलिस के रडार पर
          Headline

          Ranchi: नक्सलियों के बाद झारखंड के आपराधिक गिरोह पुलिस के रडार पर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 13, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  झारखंड पुलिस नक्सलियों के तीन कोर एरिया ध्वस्त करने के बाद अब राज्य में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोह को खत्म करने में जुट गयी है। राज्य में नक्सल के चार कोर एरिया हुआ करते थे। इनमें बुढ़ा पहाड़, पारसनाथ और ट्राई जंक्शन (खूंटी,सरायकेला और चाईबासा )और कोल्हान शामिल है। इनमें तीन को नक्सलियों से मुक्त करा लिया गया है। सिर्फ कोल्हान में नक्सलियों की मौजूदगी है। वहां भी लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

          झारखंड में सक्रिय बड़े आपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से पुलिस काम कर रही है। इस कड़ी में जो कुख्यात झारखंड के बाहर भी पनाह लिए हुए है उनके गिरफ्तारी के लिए भी स्पेशल टीम बना दी गयी है। स्पेशल टीम को आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) लीड कर रही है। एटीएस की टीम कई राज्यों में पैनी नजर रख रही है। आईपीएस रैंक के अधिकारी स्पेशल टीम को लीड कर रहे हैं, जबकि पुलिस मुख्यालय से आईजी रैंक के अधिकारी स्पेशल टीम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

          पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में फिलहाल आठ से दस संगठित आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं। इनमें से अधिक्तर गिरोह के प्रमुख जेल में बंद हैं। कुछ फरार हैं जबकि कुछ के गैंगवार में मारे जाने के बाद भी उनके गिरोह को उनके परिवार के सदस्य या फिर उनके बेहद करीबी रहे गिरोह का संचालन कर रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से डॉन अखिलेश सिंह, सुजीत सिन्हा, अमन साव, अमन सिंह और अनिल शर्मा शामिल हैं। ये सभी राज्य के अलग अलग जेलों में बंद हैं। जबकि कुख्यात अपराधी भोला पांडेय और सुशील श्रीवास्तव दोनो ही गैंगवार में मारे गए हैं, लेकिन दोनों का गिरोह राज्य में बेहद सक्रिय हैं। इस समय भोला पांडेय गिरोह का विकास पांडेय संभाल रहा है। वहीं सुशील श्रीवास्तव गैंग को उसका बेटा अमन श्रीवास्तव संभाल रहा है।

          वहीं दूसरी ओर डब्लू सिंह को पलामू के आतंक के रूप में जाना जाता है। ये सभी गिरोह झारखंड पुलिस के स्पेशल टीम के रडार पर हैं। दूसरा प्रमुख नाम गैंग्स ऑफ वासेपुर के प्रिंस खान है, प्रिंस खान फिलहाल दुबई में है और वहीं से अपने गिरोह को संचालित कर रहा है।झारखंड पुलिस के आईजी अभियान सह प्रवक्ता एवी होमकर ने बताया कि संगठित आपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। स्पेशल सेल राज्य के बाहर छिपे कुख्यात अपराधियों पर भी करवाई कर रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एटीएस की सहयोग लिया जा रहा है। साथ ही सीआईडी भी इसपर काम कर रही है। स्पेशल टीम के इनपुट पर कई अपराधियों को पकड़ा गया है।

          पुलिस के रडार पर ये अपराधी

          स्पेशल टीम के रडार में शमिल अपराधियों में प्रिंस खान, अमन श्रीवास्तव, डब्ल्यू सिंह उर्फ गौतम सिंह, मोहम्मद उर्फ नेपाली जहीर और फिरोज खान, अमन साहू गिरोह के पंकज करमाली उर्फ खटिया, सुनील पासी, दुर्गा महतो उर्फ रॉकी और कालू बंगाली, अमन सिंह गिरोह के आशीष रंजन सिंह, राहुल नोनिया, सतीश महतो और शेख मोहम्मद, भोला पांडेय गिरोह के विकास साहू, बबलू ठाकुर, सुमन कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश पांडे, संजीत नियोगी और अभिमन्यु मिश्रा शामिल है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आपराधिक गिरोह कोर एरिया नक्सली रडार रांची न्यूज स्पेशल टीम
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.