Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 03:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड में मानसून का जोर, 10 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
          Headline

          झारखंड में मानसून का जोर, 10 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

          today post liveBy today post liveJuly 7, 2026Updated:July 7, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। राज्य के कई जिलों में जलभराव, फिसलन और यातायात बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची मौसम केंद्र ने 10 जुलाई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

          मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में रांची, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। ऐसे में लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

          पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 96.3 मिलीमीटर वर्षा रामगढ़ जिले के डीवीसी क्षेत्र में दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण कई नदियों और जलाशयों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे ग्रामीण सड़कों और संपर्क मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ है।

          राजधानी रांची में मंगलवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बादलों के छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक जाम और सड़क पर फिसलन की समस्या देखने को मिली। इससे कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

          तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) में 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

          मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से लगातार मिल रही नमी और सक्रिय मानसूनी प्रणाली के कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। प्रशासन ने सभी जिला अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और नदी-नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों तथा वज्रपात की आशंका वाले स्थानों से दूर रहें।

          IMD yellow alert Jharkhand monsoon Jharkhand rain alert Jharkhand weather update Ranchi weather news
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          November 5, 2026

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          November 5, 2026

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          November 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          पलामू में ACB ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को किया गिरफ्तार

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.