पलामू।
जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव के निकट ट्रक और कार में आमने सामने की टक्कर में कार सवार धनबाद में पोस्टेड पुलिस जवान अखिलेश यादव(37) सहित उनकी पत्नी प्रमिला देवी(34) और आठ वर्षीय पुत्र गुलशन की मौत हो गई। जबकि एक अन्य मनीष कुमार 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों के सहयेाग से मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल डाल्टनगंज में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार की सुबह की है।

जानकारी अनुसार पुलिस जवान इलाज के लिए अपने परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रांची जा रहे थे। इस दौरान रांची की ओर से मेदिनीनगर की ओर से आ रही ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गई। झारखंड पुलिस के जवान जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कौअल गांव के रहने वाले थे। पुलिस सूत्रो के अनुसार फिलहाल घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।


