Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 17:42
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का चेन्नई के अस्पताल में निधन, दो दिनों का राजकीय शोक घोषित
          Headline

          झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का चेन्नई के अस्पताल में निधन, दो दिनों का राजकीय शोक घोषित

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 6, 2023Updated:April 6, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का चेन्नई के अस्पताल में गुरुवार सुबह निधन हो गया। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे जगन्नाथ महतो का कोरोना संक्रमण के चलते फेफड़े का ट्रांसप्लांट किया गया था। हाल ही में उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को देखते हुए उन्हें रांची से एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।वहीं उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही शिक्षा मंत्री का निधन हो गया।  उनका पार्थिव शरीर चेन्नई से रांची लाने की तैयारी चल रही है। वहीं राज्य सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर दो दिनाें का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

          सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया 
          झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जगन्नाथ महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अपूरणीय क्षति!
          हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया।  परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

          वहीं दूसरी ओर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने जगरनाथ महतो के निधन पर दुख प्रकट किया है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी जगरनाथ महतो के निधन पर दुख जताया है। कई नेताओं और सामाजिक संगठनों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

          उल्लेखनीय है कि डुमरी से विधायक जगरनाथ महतो बीते 14 मार्च की तबीयत बिगड़ गयी थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें चेन्नई रेफर कर दिया गया था।

          जगरनाथ महतो का राजनीतिक सफर

          हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री रहे जगरनाथ महतो डुमरी सीट से विधायक थे। जगरनाथ महतो ने 2019 के चुनाव में भी डुमरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। उन्होंने भाजपा के लालचंद महतो को 32481 मतों से पराजित किया था।

          डुमरी विधानसभा क्षेत्र पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का गढ़ माना जाता है। झामुमो के जगरनाथ महतो ने यहां से 2005, 2009, 2014 और 2019 में जीत हासिल की थी। इस सीट से लगातार तीन बार विधायक बनने वाले वे एकमात्र नेता थे।

          नावाडीह प्रखंड के अलारगो के सिमराकुल्ही गांव के रहनेवाले जगरनाथ महतो मैट्रिक तक शिक्षा हासिल की थी। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1990 में की थी। उन्होंने यहां के विधायक रहे शिवा महतो के सहयोगी के रूप में काम किया था। उन्होंने पहली बार 2000 में समता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वे चुनाव हार गये थे।

          शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का पार्थिव शरीर सात को पहुंचेगा रांची

          शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर सात अप्रैल को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेगा । वहां से महतो के पार्थिव शरीर को झारखंड विधान सभा ले जाया जाएगा। इसके बाद हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैम्प) में जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि के लिए लाया जाएगा। यह जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने दी।
          झामुमो कार्यालय से उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव अलारगो ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार होगा। अलारगो से भंडारीदह के दामोदर घाट तक शव यात्रा निकाली जाएगी। स्व. जगरनाथ महतो के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, चम्पई सोरेन, मिथलेश ठाकुर, रामेश्वर उरांव, सत्यानन्द भोक्ता समेत कई विधायक और महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          चेन्नई जगन्नाथ् महतो निधन रांची न्यूज शिक्षा मंत्री
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार: खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          June 12, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार: खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.