Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 25 June 2026 || 08:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रिम्स-2 निर्माण और फर्जी एनकाउंटर पर विपक्ष का हंगामा को लेकर झारखंड विधानसभा की कार्यवाही 12:30 बजे तक स्थगित
          Headline

          रिम्स-2 निर्माण और फर्जी एनकाउंटर पर विपक्ष का हंगामा को लेकर झारखंड विधानसभा की कार्यवाही 12:30 बजे तक स्थगित

          today post liveBy today post liveAugust 25, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:-  झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य नगड़ी में बनने वाले रिम्स-2 के निर्माण और सूर्या हांसदा फर्जी एनकाउंटर मामले को लेकर विरोध जताने लगे। विपक्षी विधायक हाथों में पंपलेट लेकर वेल में पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि रिम्स-2 का निर्माण जनहित के विपरीत है, इसलिए सरकार को इस योजना को तत्काल वापस लेना चाहिए।

          विपक्ष के हंगामे के बीच सत्ता पक्ष के सदस्य भी वेल में उतर आए और विपक्षी विधायकों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति को संभालने के लिए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से अपील की कि वे सदस्यों को वापस अपनी सीट पर बुलाएं, लेकिन विपक्षी विधायक अपनी मांग पर अड़े रहे।

          इस दौरान मार्शलों ने विपक्षी विधायकों के हाथों से पंपलेट छीन लिया। कुछ सदस्यों ने सदन में ही पंपलेट फाड़ दिए और रिम्स-2 निर्माण का विरोध करते रहे। लगातार बढ़ते हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष को कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

          गौरतलब है कि सदन की कार्यवाही सुबह 11:06 बजे शुरू हुई थी। शुरुआत में ही विपक्ष के सदस्य अपनी सीट से खड़े होकर नारे लगाने लगे। भाजपा विधायक राज सिन्हा ने अध्यक्ष से आग्रह किया कि सदन को ऑर्डर में लाया जाए, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के बीच टकराव बढ़ता चला गया।

          झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र राज्य की राजनीति में अहम माना जा रहा है। विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश में है, जबकि सत्ता पक्ष भी हर मुद्दे पर पलटवार कर रहा है। रिम्स-2 निर्माण और सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला सत्र के प्रमुख मुद्दों के रूप में उभर कर सामने आए हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          झारखंड राजनीति अपडेट झारखंड विधानसभा समाचार झारखंड विधानसभा हंगामा रिम्स-2 निर्माण विवाद विपक्ष का हंगामा झारखंड सूर्या हांसदा फर्जी एनकाउंटर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          आपातकाल विरोधी आंदोलन भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : रामबहादुर राय

          June 24, 2026

          मिड-डे मील मद की राशि भुगतान में 8 हजार रिश्वत मांगने वाला बीपीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा

          June 24, 2026

          मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में चार की मौत, चार गंभीर घायल

          June 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          आपातकाल विरोधी आंदोलन भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : रामबहादुर राय

          मिड-डे मील मद की राशि भुगतान में 8 हजार रिश्वत मांगने वाला बीपीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा

          मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में चार की मौत, चार गंभीर घायल

          भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

          औरंगाबाद: पति से विवाद के बाद महिला ने दो मासूम बेटियों संग नदी में लगाई छलांग, तीनों की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.