Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 July 2026 || 05:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जदयू की राजनीतिक रणनीति तेज, जदयू का नया पोस्टर जारी, बिहार है खुशहाल, फिर से आ गए नीतीश कुमार
          Headline

          बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जदयू की राजनीतिक रणनीति तेज, जदयू का नया पोस्टर जारी, बिहार है खुशहाल, फिर से आ गए नीतीश कुमार

          today post liveBy today post liveNovember 16, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:-  बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में राजग को मिली भारी जीत के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक नया पोस्टर जारी कर राज्य की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर के साथ लिखा है—“बिहार है खुशहाल, फिर से आ गए नीतीश कुमार।” साथ ही कैप्शन में टिप्पणी की गई, “खुशहाल है बिहार… सुरक्षित है बिहार।”

          राजनीतिक गलियारों में यह पोस्टर ऐसे समय आया है, जब भाजपा की सीटें अधिक होने के कारण मुख्यमंत्री पद को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि जदयू ने लगातार यह दावा किया है कि नीतीश कुमार सुशासन के प्रतीक हैं और बिहार के सबसे स्वीकार्य नेता हैं। ऐसे में पार्टी का यह पोस्टर राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार इस बात का स्पष्ट संदेश है कि जदयू अभी भी नीतीश कुमार को ही नेतृत्व का चेहरा मानती है और विकल्प पर कोई चर्चा करने के मूड में नहीं है।

          पोस्टर जारी होने के बाद यह सवाल भी तेज हो गया है कि क्या जदयू ने यह संकेत दे दिया है कि मुख्यमंत्री पद नीतीश कुमार को ही मिलेगा? जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से अब तक औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। भाजपा, जदयू, लोजपा-आर, हम और आरएलएम सहित गठबंधन के शीर्ष नेता जल्द बैठक करेंगे, जिसमें नए सरकार के नेतृत्व पर अंतिम फैसला होना है।

          विशेषज्ञों का मानना है कि यह पोस्टर नीतीश कुमार की दावेदारी को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। पार्टी चाहता है कि जनता सहित गठबंधन के भीतर यह स्पष्ट संदेश जाए कि अनुभव, सुशासन मॉडल और राजनीतिक स्थिरता के आधार पर नीतीश कुमार ही सबसे उपयुक्त विकल्प हैं।

          हालांकि औपचारिक घोषणा का इंतजार अभी बाकी है, मगर जदयू के इस कदम ने सत्ता संतुलन और मुख्यमंत्री पद को लेकर नई बहस जरूर शुरू कर दी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          जदयू नया पोस्टर नीतीश कुमार सीएम दावा बिहार चुनाव 2025 बिहार राजनीति अपडेट राजग सरकार गठन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.