पटना।
जदयू ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। सूची में 17 उम्मीदवारों के नाम हैं। सूची जारी करने के बाद पार्टी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को सिंबल भी दे दिया गया। पार्टी की ओर से सोमवार को 28 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। मंगलवार को जारी किए गए सूची में राजद के तेज प्रताप के ससुर चंद्रिका राय को जदयू की ओर से परसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दी गई है। चंद्रिका राय 1985 से 2005 तक लगातार पांच बार क्षेत्र के विधायक रहे हैं। वही पार्टी की ओर से प्रवक्ता निखिल मंडल को मधेपुरा से टिकट दी गई है। निखिल मंडल के पिता महेंद्र कुमार मंडल इस सीट से विधायक रह चुके हैं।
| विधानसभा सीट | प्रत्याशी |
| मधेपुरा | निखिल मंडल |
| आलम नगर | नरेंद्र नारायण यादव |
| गायघाट | महेश्वर यादव |
| सुपौल | विजेंद्र यादव |
| खगड़िया | पूनम यादव |
| परसा | चंद्रिका राय |
| महुआ | आसमां परवीन |
| सिकटा | खुर्शीद आलम |
| वाल्मीकीनगर | रिंकु सिंह |
| मांझी | गौतम सिंह |
| धमदाहा | लेसी सिंह |
| बेलसंड | सुनीता सिंह चौहान |
| कल्याणपुर | महेश्वर हजारी |
| सिंहेश्वर | रमेश ऋषिदेव |
| बहादुरपुर | मदन सहनी |
| नालंदा | श्रवण कुमार |
| हथुआ | रामसेवक सिंह |
| संदेश | विजेंद्र यादव |
| सासाराम | डॉ अशोक कुमार कुशवाहा |


