Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 03:00
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चार बार विधायक रहे जनार्दन यादव को जन सुराज ने नरपतगंज से बनाया उम्मीदवार, भाजपा छोड़ जन सुराज में शामिल हुए थे जनार्दन
          Headline

          चार बार विधायक रहे जनार्दन यादव को जन सुराज ने नरपतगंज से बनाया उम्मीदवार, भाजपा छोड़ जन सुराज में शामिल हुए थे जनार्दन

          today post liveBy today post liveOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Araia News:- जन सुराज पार्टी ने सोमवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में अररिया जिले के नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र से चार बार के पूर्व विधायक जनार्दन यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। जनार्दन यादव लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे हैं और पार्टी से चार बार विधायक रह चुके हैं।

          भाजपा में लगातार उपेक्षा से आहत होकर कुछ दिन पहले ही उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाले जन सुराज दल का दामन थाम लिया था। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी, जिसके बाद अब उन्हें टिकट भी दे दिया गया है।

          जनार्दन यादव अररिया जिले में भाजपा के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। वे जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुए छात्र आंदोलन के दौरान उभरे नेताओं में से एक हैं। उस दौर में उन्होंने दो बार मीसा कानून के तहत जेल भी काटी थी और भागलपुर केंद्रीय कारा में कई महीने बंद रहे थे।

          उन्होंने 1977 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था, लेकिन उम्र सीमा से संबंधित कारणों के चलते पटना हाईकोर्ट ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी। बाद में 1980 के मध्यावधि चुनाव में भाजपा ने दोबारा उन पर भरोसा जताया, और उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद 2000 और 2005 के चुनावों में भी वे भाजपा के टिकट पर विजयी हुए।

          2015 के चुनाव में हालांकि वे जीत नहीं सके, और उसके बाद पार्टी में उनकी सक्रियता धीरे-धीरे कम होती गई। 2020 में भाजपा ने जयप्रकाश यादव को टिकट दिया, जिन्होंने जीत दर्ज की। लगातार उपेक्षा से नाराज होकर जनार्दन यादव ने भाजपा से नाता तोड़ लिया।

          उम्मीदवारी मिलने पर उन्होंने कहा कि “नरपतगंज की जनता ने हमेशा स्नेह और विश्वास दिया है, और इस बार भी वही प्यार मिलेगा।”

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अररिया चुनाव 2025 जन सुराज पार्टी जनार्दन यादव नरपतगंज विधानसभा प्रशांत किशोर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.