Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 19:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमशेदपुर: आपसी विवाद में पति ने पत्नी और बच्चे की कुल्हाड़ी से की हत्या; बाद में खुद को उतारा मौत के घाट
          Headline

          जमशेदपुर: आपसी विवाद में पति ने पत्नी और बच्चे की कुल्हाड़ी से की हत्या; बाद में खुद को उतारा मौत के घाट

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 20, 2022Updated:November 21, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          जमशेदपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिहायशी इलाका एम 47 में रविवार की शाम एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक सनकी पति ने पहले अपनी पत्नी तथा बच्चे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या दी, उसके बाद खुद  आत्महत्या कर लिया। मृतकों में 47 वर्षीय महिला अनिमा एरे, 51 वर्षीय इमानवेल टेरला तथा 10 वर्ष के अंकन के नाम शामिल है। मृतक अनीमा एरे और इमानवेल टेरला पति पत्नी थें। वहीं 10 वर्षीय बच्चा अंकन 5 वीं कक्षा का लोयला का छात्र है।

          घटना की वजह पति -पत्नी के बीच हुए  आपसी विवाद को बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति ने पहले अपनी पत्नी तथा बच्चे की हत्या की उसके बाद खुद पर भी कुल्हाड़ी से हमला करते हुए आत्महत्या कर लिया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल हुई है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर आदित्यपुर पुलिस पहुंच चुकी है। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।  गौरतलब है कि मृतक महिला रांची में नामकुम स्थित ईएसआई अस्पताल में नर्स का काम करती थी।

          पुलिस ने घटनास्थल से चापड़ बरामद किया है। फिलहाल कमरे को सील कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल का दृश्य बेहद ही विभत्स था। हर तरफ खून ही खून बिखरे पड़े थे। अनुमान है कि यह घटना दोपहर करीब तीन बजे के आसपास की है क्योंकि जिस वक्त लोग घटनास्थल पर पहुंचे उस वक्त तीनों के शरीर में जान थी और वे तड़प रहे थे। जब तक रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाता तब तक तीनों ने दम तोड़ दिया था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि एक परिवार में कलह होती रही और पड़ोसियों को इसकी सूचना नहीं मिली। एम टाइप रिहायशी इलाका है। जिस वक्त हत्यारा अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर रहा होगा उस वक्त शोर जरूर हुआ होगा घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी लेकिन तब तक सब कुछ समाप्त हो चुका था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आत्महत्या कुल्हाड़ी जमशेदपुर न्यूज पति पत्नी बच्चें विवाद हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.