Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 24 October 2026 || 18:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव
          Headline

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          झारखंड के जामताड़ा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मदनकट्टा रेलखंड के नवाडीह-दुर्गापुर के समीप रेल पटरी पर प्रेमी युगल के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 24, 2026Updated:October 24, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jamtara News:  झारखंड के जामताड़ा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मदनकट्टा रेलखंड के नवाडीह-दुर्गापुर के समीप रेल पटरी पर प्रेमी युगल के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगो गांव निवासी रॉकी कुमार मंडल (20) और नाजिया खातून (करीब 17) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर करमाटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

          रेल पोल संख्या 271/4 और 271/5 के बीच मिले शव

          जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह रेल पोल संख्या 271/4 और 271/5 के बीच दोनों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले। हादसे में दोनों के सिर धड़ से अलग हो गए थे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

          करमाटांड़ थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन कर रही है। हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियां जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।

          लंबे समय से प्रेम प्रसंग की बात आई सामने

          स्थानीय स्तर पर मिल रही जानकारी के अनुसार, रॉकी और नाजिया के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि करीब छह महीने पहले दोनों के रिश्ते की जानकारी परिजनों को हुई थी। उस समय भी दोनों के घर से चले जाने की बात सामने आई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था और युवक पर जुर्माना लगाए जाने की चर्चा है।

          बताया जा रहा है कि इसके बाद नाजिया की शादी करा दी गई थी, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बने रहने की बात कही जा रही है। शुक्रवार को दोनों के फिर घर से चले जाने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों में हो रही चर्चा के मुताबिक शुक्रवार शाम दोनों ने गांव स्थित दुर्गा मंदिर में शादी की थी. घटना के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की कथित इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर भी चर्चा हो रही है. स्टोरी में दोनों के हाथ चुनरी से बंधे दिखाई दिए. इसमें गांव वालों से उनके बंधन को अलग नहीं करने और साथ में ही दफनाने की बात कही गई है. हालांकि, इन घटनाक्रमों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

          कथित इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर चर्चा

          घटना के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की कथित इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर भी चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों के बीच प्रसारित जानकारी के मुताबिक, स्टोरी में दोनों के हाथ चुनरी से बंधे दिखाई दे रहे थे। इसमें अपने बंधन को अलग नहीं करने और दफनाने के दौरान भी साथ रखने की बात लिखे होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस कथित इंस्टाग्राम पोस्ट की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

          इस खबर को भी पढ़ें : नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दारोगा का संदिग्ध मौत, 8 दिन पहले हुआ था प्रमोशन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

          Jamtara News Madankatta Railway Track Nazia Khatoon Rocky Kumar Mandal जामताड़ा प्रेमी युगल मामला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          October 24, 2026

          नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दारोगा का संदिग्ध मौत, 8 दिन पहले हुआ था प्रमोशन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

          October 24, 2026

          सीवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण धमाका,5 शव बरामद; कई के दबे होने की आशंका

          October 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दारोगा का संदिग्ध मौत, 8 दिन पहले हुआ था प्रमोशन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

          सीवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण धमाका,5 शव बरामद; कई के दबे होने की आशंका

          धनबाद में मां दुर्गा की भव्य विदाई, नासिक बैंड और छऊ नृत्य ने मोहा मन,झारखंड मैदान से निकली विसर्जन यात्रा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.