Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 23:39
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जबलपुरः न्यू लाइफ अस्पताल में आग लगने से आठ की मौत
          Headline

          जबलपुरः न्यू लाइफ अस्पताल में आग लगने से आठ की मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 1, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में दमोह नाका स्थित न्यू लाइफ मेडिसिटी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में सोमवार को अपराह्न करीब पौने तीन बजे आग लग गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 10 लोग बुरी तरह झुलस गए। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के आश्रित को पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

          पुलिस के मुताबिक जबलपुर के विजय नगर स्थित न्यू लाइफ मेडिसिटी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के एंट्रेस पॉइंट पर सोमवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही देर में तीन मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। अचानक भड़की आग में अंदर मौजूद मरीज और तीमारदार झुलस गए। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू शुरू किया। फिलहाल, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद मरीजों को बचाने के दौरान कुछ लोग अंदर गए जो बाहर नहीं निकल सके।

          पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि आग से झुलसने के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है, जिसमें अस्पताल स्टाफ के तीन लोग हैं। तीन लोग घायल थे, जिनका मेट्रो अस्पताल में इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। घायलों में बरोदा पनागर निवासी रूबी पटेल, उदयपुरा बरेला निवासी देवलाल बरकड़े तथा कैलवास पिपरिया निवासी हल्कीबाई अहिरवार हैं। आग इतनी विकराल थी कि चार लोग इस कदर जले की उनकी पहचान तक नहीं हो पा रही। पूरा शरीर और जेब मे रखे दस्तावेज भी जल गए। मृतकों का शव मेडिकल अस्पताल भिजवाया गया है। मामूली रूप से झुलसे लोगों को भी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

          आग लगने से अस्पताल में भगदड़ मच गई। अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार जान बचाकर बाहर भागने लगे। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और अस्पताल में आग से घिरे नौ लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। इस अफरा तफरी में कुछ लोग गिरने से घायल हो गए। आग लगने की सूचना पाते ही नगर निगम के छह दमकल वाहन भी पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। अस्पताल में हुए हादसे की सूचना मिलते ही निर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू , कलेक्टर इलैया राजा टी, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा भी पहुंच गए। कलेक्टर ने चार लोगों के मरने की पुष्टि की है।

          मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाये रखने के लिए निर्देश दिया है। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के आश्रित को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जायेगी। घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आग जबलपुर न्यूज न्यू लाइफ मेडिसिटी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल मरीज मौत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.