Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 14:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ईडी के जाल में फंस चुके है सीएम हेमन्त सोरेन ?
          Headline

          ईडी के जाल में फंस चुके है सीएम हेमन्त सोरेन ?

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 16, 2022Updated:November 16, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          .पंकज मिश्रा समेत अन्य के साथ आमने सामने हो सकती है पुछ ताछ 

          . सी एम ने राज्य संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की

          रांची। झारखण्ड के मुख्य मन्त्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन क्या ई डी के जाल मे फंस चुके है?। संथाल परगना में लगभग डेढ़ हजार करोड़ के अवैध माइनिंग में ईडी ने जो जांच चलाई है और साक्ष्य जुटाई है उनमें हेमन्त सोरेन के विरूद्ध आरोप उपलब्ध है ? । आखिर ईडी हेमन्त सोरेन से पुछ ताछ करने को इतनी बेचैन क्यों है। यह झारखंड में ही नही पुरा देश जानने को बेसब्री से इंतजार कर रहा है ।

          गुरूवार को ईडी हेमन्त से अवैध माइनिंग सहित अन्य विषय पर उनका पक्ष जानना चाहेगी ,यह पुछ ताछ एक दिन का होगा या और भी समय लेगा यह ईडी के उपर निर्भर  है । वहीं सूत्र ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया है की ईडी के पास जो साक्ष्य उपलब्ध है वो उनके विरूद्ध पाये गये है । झारखंड मुक्ति मोर्चा के शीर्ष नेता सह सीएम के विधान सभा प्रतिनिधि पंकज मिश्रा जो अभी जेल मे बन्द है ने ईडी के द्वारा पुछ ताछ में  हेमन्त सोरेन को पुरी तरह उलझा दिया है । पंकज के ठिकाने से आपत्ति जनक दस्तावेज भी ईडी को बरामद हो चुका है । ईडी सीएम से सवाल जबाब के बाद पंकज को बैठा कर भी आमने सामने सवाल करने की तैयारी मे है। इसके अलावा निलंबित आई ए एस अधिकारी पुजा सिंहल, प्रेम प्रकाश, अमित अग्रवाल से भी जो जानकारी और दस्तावेज ईडी को प्राप्त हुआ है वो सीएम से पुछ ताछ का बिषय बनने बाला है। यह तय है की अवैध माइनिंग का ही एकमात्र मामला नही है।

          सूत्र के अनुसार चल अचल सम्पत्ति के साथ साथ बेनामी सम्पति पर भी ईडी जानकारी हासिल करना चाहेगी । ईडी के पास सबूत उपलब्ध बताये जा रहे है और इसी आधार पर वो मामला को हल करने की तैयारी कर लिया है । कानून के जानकार का कहना है की सी एम ईडी के घेरे मे आ गए है । इस लिए सीएम ने वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी कर ली है।अब सवाल यह उठता है की यदि ईडी ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया तो राज्य का संचालन और कमान कौन संभालेगा?। इस बिषय पर राजनीतिक गलियारे मे चर्चा प्रारम्भ है ।

          झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर सी एम ने अपनी धर्म पत्नी को समारोह मे उपस्थित करा कर यह बताने का काम कर दिया की वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कल्पना सोरेन तैयार हैं। यह पहला मौका था जब सरकारी समारोह मे कल्पना सोरेन पहली बार भाग ली थी । सूत्र का कहना है की ईडी जब हेमन्त सोरेन से पुछ ताछ करेगी तो ईडी  साथ साथ राज्य के कुछ खास खास स्थान समेत राज्य के बाहर सधन छापा मारी कर सकती है । झारखंड मुक्ति मोर्चा के कुछ खास खास नेताओ के आवास समेत गुप्त स्थान पर ईडी की नजर लगातार बनी हुई है और नेताओ की हर गतिविधी का गुप्त रूप से अध्ययन किया जा रहा है ।रांची के तीन झामुमो नेता पर जांच टीम निगाह बनाए हुए है।

          इधर ईडी ने 17 नवंबर को पुछ ताछ के दिन सुरक्षा की विशेष तैयारी की है।ईडी मुख्यालय पर सीआरपीएफ,रैफ के अलावा झारखंड पुलिस की तैनाती और विधि व्यवस्था के लिए सुरक्षा के एहतियातन तैयारी पुरी है। यह तय है की ईडी मुख्यालय का घेराव भी मोर्चा समर्थक के द्वारा किया जाए ।हलांकि इस बिषय पर झामुमो ने अब तक कुछ भी घोषणा नही की है । इधर राज्य मे महागंठबधंन सराकर मे शामिल विभिन्न राजनीतिक दल के सभी विधायक और शीर्ष नेता राजधानी आ चुके है।  साथ ही झामुमो ,कांग्रेस, राजद के नेताओ की अलग अलग बैठक भी हो रही है। ईडी मुख्यालय कार्यालय जाने से पहले सीएम हेमन्त सोरेन अपने सभी विधायक समेत वरिष्ठ नेताओ के साथ विचार-विमर्श और दिशानिर्देश अवश्य देगे।इधर कानूनी सहयोग के लिए विचार-विमर्श चल रहा है ।

          उल्लेखनीय है कि झारखंड के अलग-अलग जिलों में ईडी की टीम पिछले छह मई से जांच कर रही है। इस जांच के दौरान ईडी ने सबसे पहले पूजा सिंघल के सीए सुमन सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके बाद आईएस पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था। सीए सुमन सिंह के घर से करीब 20 करोड़ कैश ईडी की टीम ने बरामद किया था। इस जांच के दौरान ईडी की टीम को कई अहम जानकारियां मिलीं, जिसके बाद ईडी ने अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा और उसके सहयोगी बच्चू यादव को गिरफ्तार किया। ईडी की इस जांच में पंकज मिश्रा के घर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संबंधित चेक बुक भी बरामद हुई थी।

          अवैध खनन ईडी तैयारी पंकज मिश्रा पुछताछ मुख्यमंत्री रांची न्यूज साक्ष्य
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          September 11, 2026

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          September 11, 2026

          बाढ़ में नंगे पांव उतरीं भागलपुर डीएम अलंकृता पांडे, ग्राउंड जीरो पर सुनी पीड़ितों की समस्याएं

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          बाढ़ में नंगे पांव उतरीं भागलपुर डीएम अलंकृता पांडे, ग्राउंड जीरो पर सुनी पीड़ितों की समस्याएं

          JSSC CGL पेपर लीक मामले में कोडरमा में CID की छापेमारी, दो युवकों को लिया हिरासत में, रांची लेती गई टीम

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.