Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 7 May 2026 || 16:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अररिया में इंटरस्टेट सेक्स रैकेट का खुलासा, 6 नाबालिग समेत 7 युवतियां मुक्त करायी गई, 29 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
          Headline

          अररिया में इंटरस्टेट सेक्स रैकेट का खुलासा, 6 नाबालिग समेत 7 युवतियां मुक्त करायी गई, 29 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 4, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          oplus_0
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Araria News:  जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। शनिवार को की गई इस छापेमारी में कुल 36 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से छह नाबालिग और एक बालिग युवती को इस अवैध धंधे से मुक्त कराया गया। वहीं इस मामले में संलिप्त पाए गए 29 आरोपियों—16 महिलाओं और 13 पुरुषों—को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

          फारबिसगंज थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि यह कार्रवाई पटना की संस्था “बाल मित्र” द्वारा दी गई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी टीम ने रेफरल रोड स्थित रामपुर उत्तर वार्ड संख्या तीन में यातायात डीएसपी के नेतृत्व में यह ऑपरेशन चलाया। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ की गई इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

          मुक्त कराई गई लड़कियों में कई अन्य राज्यों की रहने वाली हैं

          पुलिस के अनुसार, मुक्त कराई गई लड़कियों में कई अन्य राज्यों की रहने वाली हैं, जिन्हें बहला-फुसलाकर या मानव तस्करी के जरिए यहां लाया गया था। इन युवतियों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से 48 हजार रुपये नकद, चांदी के जेवरात, 12 मोबाइल फोन और बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

          इस मामले में फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 190/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं—111, 98, 99, 70(1), 115(2), 143 और 3(5)—में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में सनाउल अंसारी, मो. अब्बास, मोहर्रम खलीफा, मो. मौसम, मो. अहमद आलम, मो. असलम, अब्दुल गफ्फार, शाहनवाज आलम, मो. जमशेर, मो. जसीम, मो. नबीउल्लाह और मो. मोफिल समेत अन्य को जेल भेज दिया है।

          अंतर्राज्यीय सेक्स रैकेट है, जिसकी जड़ें कई राज्यों तक फैली हुई हैं।

          एसडीपीओ ने बताया कि यह एक अंतर्राज्यीय सेक्स रैकेट है, जिसकी जड़ें कई राज्यों तक फैली हुई हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। वहीं रेस्क्यू की गई युवतियों को बाल कल्याण समिति (CWC) के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां उन्हें संरक्षण और पुनर्वास की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस छापेमारी दल में ट्रैफिक डीएसपी फखरे आलम, साइबर डीएसपी रजिया सुल्ताना सहित कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          #ArariaPolice #BreakingNewsIndia #HumanTraffickingIndia #SexRacketBust फारबिसगंज रेड लाइट एरिया छापा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अवैध संबंध बना खून की वजह, पत्नी के साथ मिलकर पति ने रची थी साजिश, टाटीसिल्वे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा , अवैध संबंध के कारण हुई कमलेश की हत्या

          May 6, 2026

          झारखंड में आर्थिक तंगी से परेशान PDS डीलर ने की आत्महत्या,सुसाइड नोट में 9 महीने से कमीशन नहीं मिलने की बात कही

          May 6, 2026

          शादी के नाम पर सौदा! नाबालिग को बेचने वाला गैंग बेनकाब, डेहरी से राजस्थान बेची गई नाबालिग ने खोले कई राज, तीन महिला गिरफ्तार

          May 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          अवैध संबंध बना खून की वजह, पत्नी के साथ मिलकर पति ने रची थी साजिश, टाटीसिल्वे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा , अवैध संबंध के कारण हुई कमलेश की हत्या

          झारखंड में आर्थिक तंगी से परेशान PDS डीलर ने की आत्महत्या,सुसाइड नोट में 9 महीने से कमीशन नहीं मिलने की बात कही

          शादी के नाम पर सौदा! नाबालिग को बेचने वाला गैंग बेनकाब, डेहरी से राजस्थान बेची गई नाबालिग ने खोले कई राज, तीन महिला गिरफ्तार

          बिहार को मिलेगा नया एयरपोर्ट : रक्सौल एयरपोर्ट निर्माण के लिए टेंडर जारी

          शादी की सालगिरह पर फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, परिजनों ने लगाया ह/त्या का आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.