Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 7 May 2026 || 14:46
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»शादी के नाम पर सौदा! नाबालिग को बेचने वाला गैंग बेनकाब, डेहरी से राजस्थान बेची गई नाबालिग ने खोले कई राज, तीन महिला गिरफ्तार
          Headline

          शादी के नाम पर सौदा! नाबालिग को बेचने वाला गैंग बेनकाब, डेहरी से राजस्थान बेची गई नाबालिग ने खोले कई राज, तीन महिला गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन के डालमियानगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर दूसरे राज्यों में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

          इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सह एएसपी अतुलेश्वर झा ने बताया कि फरवरी 2025 में थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर डेहरी रेलवे स्टेशन से राजस्थान ले जाया गया था। उसे बीकानेर जिले के कल्पंप चुंगी गांव में रखा गया, जहां उसकी जबरन शादी करा दी गई।

          बताया जाता है कि पीड़िता काफी समय तक वहां फंसी रही, लेकिन किसी तरह साहस दिखाते हुए वह 28 अप्रैल 2026 को वहां से भागकर अपने घर वापस पहुंची। घर लौटने के बाद उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद 3 मई को पीड़िता की मां ने डालमियानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार राय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपियों ने करीब एक साल पहले ही नाबालिग को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाकर एक व्यक्ति से उसकी जबरन शादी करा दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिला आरोपियों—चैता देवी, सूर्जमुखी कुंवर और बबीता देवी—को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।

          एएसपी अतुलेश्वर झा ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों और राजस्थान में सक्रिय गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम इस मामले की जांच कर रही है। इस टीम में थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय के साथ प्रिंस मिश्रा और स्वाति कुमारी भी शामिल हैं, जो इस केस को सुलझाने में जुटे हुए हैं। यह घटना एक बार फिर समाज में मानव तस्करी और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          #HumanTraffickingIndia BiharPoliceAction BikanerCrime DehriOnSoneNews MinorTraffickingCase
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अवैध संबंध बना खून की वजह, पत्नी के साथ मिलकर पति ने रची थी साजिश, टाटीसिल्वे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा , अवैध संबंध के कारण हुई कमलेश की हत्या

          May 6, 2026

          झारखंड में आर्थिक तंगी से परेशान PDS डीलर ने की आत्महत्या,सुसाइड नोट में 9 महीने से कमीशन नहीं मिलने की बात कही

          May 6, 2026

          बिहार को मिलेगा नया एयरपोर्ट : रक्सौल एयरपोर्ट निर्माण के लिए टेंडर जारी

          May 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          अवैध संबंध बना खून की वजह, पत्नी के साथ मिलकर पति ने रची थी साजिश, टाटीसिल्वे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा , अवैध संबंध के कारण हुई कमलेश की हत्या

          झारखंड में आर्थिक तंगी से परेशान PDS डीलर ने की आत्महत्या,सुसाइड नोट में 9 महीने से कमीशन नहीं मिलने की बात कही

          शादी के नाम पर सौदा! नाबालिग को बेचने वाला गैंग बेनकाब, डेहरी से राजस्थान बेची गई नाबालिग ने खोले कई राज, तीन महिला गिरफ्तार

          बिहार को मिलेगा नया एयरपोर्ट : रक्सौल एयरपोर्ट निर्माण के लिए टेंडर जारी

          शादी की सालगिरह पर फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, परिजनों ने लगाया ह/त्या का आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.