Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 November 2026 || 20:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चतरा में अंधविश्वास की भेंट चढ़ी मासूम, मौसी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर की भतीजी की ह/त्या
          Headline

          चतरा में अंधविश्वास की भेंट चढ़ी मासूम, मौसी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर की भतीजी की ह/त्या

          जिले में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चट्टी अनंतपुर गांव में कथित तौर पर तंत्र-मंत्र के जरिए सिद्धि प्राप्त करने के अंधविश्वास में एक महिला ने अपने ही रिश्तेदारों के साथ मिलकर नाबालिग भतीजी की ब/लि कर दी।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 14, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Chatra News: जिले में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चट्टी अनंतपुर गांव में कथित तौर पर तंत्र-मंत्र के जरिए सिद्धि प्राप्त करने के अंधविश्वास में एक महिला ने अपने ही रिश्तेदारों के साथ मिलकर नाबालिग भतीजी की ब/लि कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित मौसी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

          गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई जांच

          पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर को चट्टी अनंतपुर गांव निवासी सिताबिया देवी ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत प्रतापपुर थाना में दर्ज कराई थी। बच्ची के अचानक गायब होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया और बच्ची की तलाश शुरू की गई।

          जांच के दौरान 13 नवंबर को घर से लगभग 150 मीटर पश्चिम दिशा में झाड़ी और धान के खेत के पास बच्ची का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

          मौसी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची साजिश

          शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि जांच में मृतका की मौसी सोहरी देवी की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, सोहरी देवी घर में ओझा-गुनी और झाड़-फूंक का काम करती थी। आरोप है कि उसने तंत्र-मंत्र के जरिए कथित सिद्धि प्राप्त करने के उद्देश्य से अमावस्या की रात अपने भसुर बिन्दु भारती और भतीजे जुगेश भारती के साथ मिलकर बच्ची की हत्या कर दी।

          पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका के माता-पिता और आरोपितों के बीच पहले से आपसी विवाद चल रहा था। पुलिस इस पहलू को भी मामले की जांच में महत्वपूर्ण मान रही है।

          हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद

          पुलिस ने घटनास्थल और मुख्य आरोपित के घर से खून लगा हसुवा, लोहे की छेनी, करणी, लाल रंग की टूटी चूड़ी और बाली बरामद की है। इसके अलावा खून लगा पलाश का पत्ता, घास और बच्ची के कपड़े भी जब्त किए गए हैं। कथित तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल होने वाली सिंदूर, इत्र, गुलाब जल, धूप और हल्दी जैसी सामग्री भी पुलिस ने बरामद की है।

          एसपी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपित सोहरी देवी के अलावा बिन्दु भारती और जुगेश भारती को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन सहित एसआईटी के पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 48 घंटे में इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा हो सका।

          Chatra murder case अंधविश्वास में भतीजी की हत्या चतरा नाबालिग बच्ची हत्या झारखंड क्राइम न्यूज प्रतापपुर हत्याकांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड की कानून-व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, जेल और थानों की घटनाओं पर सरकार को घेरा

          November 14, 2026

          मुजफ्फरपुर जेल में छठ की अनूठी आस्था, 98 महिला-पुरुष बंदियों ने रखा खरना व्रत

          November 14, 2026

          बरही में होटल पर अंधाधुंध फायरिंग, महाकाल राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा छोड़कर फरार हुए अपराधी

          November 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड की कानून-व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, जेल और थानों की घटनाओं पर सरकार को घेरा

          मुजफ्फरपुर जेल में छठ की अनूठी आस्था, 98 महिला-पुरुष बंदियों ने रखा खरना व्रत

          बरही में होटल पर अंधाधुंध फायरिंग, महाकाल राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा छोड़कर फरार हुए अपराधी

          पलामू में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौ/त, तीसरा गंभीर

          चतरा में अंधविश्वास की भेंट चढ़ी मासूम, मौसी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर की भतीजी की ह/त्या

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.