Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 November 2026 || 20:16
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बरही में होटल पर अंधाधुंध फायरिंग, महाकाल राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा छोड़कर फरार हुए अपराधी
          Headline

          बरही में होटल पर अंधाधुंध फायरिंग, महाकाल राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा छोड़कर फरार हुए अपराधी

          झारखंड के हजारीबाग जिले में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। बरही थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने एके पैलेस होटल को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 14, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          HAZARIBAGH NEWS :  झारखंड के हजारीबाग जिले में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। बरही थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने एके पैलेस होटल को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी घटनास्थल पर एक पर्चा फेंककर फरार हो गए। पर्चे पर ‘महाकाल राहुल दुबे गैंग’ का नाम लिखा हुआ है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

          अपाचे बाइक से पहुंचे थे दो अपराधी

          जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधी एके पैलेस होटल के पास पहुंचे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों ने होटल पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग के बाद अपराधियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा छोड़ा और मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

          सूचना मिलने के बाद बरही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पर्चे को जब्त कर जांच शुरू की। पर्चे पर गैंग का नाम मिलने के बाद इस गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

          10 दिन पहले होटल संचालक को मिली थी धमकी

          होटल संचालक वीरेंद्र रजक ने बताया कि घटना से करीब 10 दिन पहले उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी मिली थी। उनके अनुसार, केदार यादव नामक व्यक्ति ने होटल को लेकर उन्हें देख लेने की चेतावनी दी थी। संचालक ने आशंका जताई है कि इसी धमकी के बाद होटल पर फायरिंग कराई गई। उन्होंने इस मामले में केदार यादव की संभावित भूमिका की भी आशंका व्यक्त की है।

          बताया जाता है कि केदार यादव पिछले विधानसभा चुनाव में बरही विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। फिलहाल उनके कांग्रेस से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, फायरिंग की घटना में उनकी संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।

          सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

          गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हजारीबाग के एके इंटरनेशनल होटल पर भी इसी तरह फायरिंग हुई थी। उस घटना की जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने लेने का दावा किया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से कारोबारियों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

          बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर ने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

          पुलिस ने घटनास्थल से मिले पर्चे को जांच के लिए जब्त किया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

          AK Palace Hotel Firing Hazaribagh firing news Jharkhand Crime News बरही होटल फायरिंग महाकाल राहुल दुबे गैंग
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड की कानून-व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, जेल और थानों की घटनाओं पर सरकार को घेरा

          November 14, 2026

          मुजफ्फरपुर जेल में छठ की अनूठी आस्था, 98 महिला-पुरुष बंदियों ने रखा खरना व्रत

          November 14, 2026

          पलामू में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौ/त, तीसरा गंभीर

          November 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड की कानून-व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, जेल और थानों की घटनाओं पर सरकार को घेरा

          मुजफ्फरपुर जेल में छठ की अनूठी आस्था, 98 महिला-पुरुष बंदियों ने रखा खरना व्रत

          बरही में होटल पर अंधाधुंध फायरिंग, महाकाल राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा छोड़कर फरार हुए अपराधी

          पलामू में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौ/त, तीसरा गंभीर

          चतरा में अंधविश्वास की भेंट चढ़ी मासूम, मौसी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर की भतीजी की ह/त्या

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.