Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 20 September 2026 || 21:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झोला छाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से एक महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश कार्यवाई की मांग तेज
          Headline

          झोला छाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से एक महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश कार्यवाई की मांग तेज

          today post liveBy today post liveSeptember 16, 2025Updated:September 16, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Araria News:-  जिले के फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र के अमहारा पंचायत में झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान असमीना खातून, पति मो. अनवर, वार्ड संख्या 10 निवासी के रूप में हुई है। मामले की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई, जब असमीना खातून खेत में घास काटते समय कचिया से घायल हो गईं। अंगुली में गहरा जख्म होने पर वह पास के ही वार्ड संख्या 11 में बेबी ड्रग्स नामक दुकान और अवैध क्लिनिक चलाने वाले पिंटू कुमार मंडल उर्फ संजीत कुमार मंडल के पास पहुंचीं। वहां पिंटू ने जख्म का ड्रेसिंग किया और कुछ दवाइयां खाने के लिए दे दीं।

          लेकिन घाव में सुधार न होने पर सोमवार को पति मो. अनवर अपनी पत्नी को दोबारा पिंटू के पास ले गए। इस बार पिंटू ने महिला को एक इंजेक्शन दिया। अनवर का आरोप है कि इंजेक्शन कमर में दिए जाने की जगह नस में लगाया गया। इंजेक्शन लगते ही असमीना की हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गईं।

          स्थिति गंभीर देख पिंटू अपनी बाइक से महिला को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने लगा। लेकिन रास्ते में दिनदयाल चौक पर उसने तेल खत्म होने का बहाना बनाकर पति-पत्नी को ई-रिक्शा से अस्पताल भेज दिया और खुद पीछे आने की बात कहकर गायब हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

          घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और पुलिस अस्पताल व गांव पहुंचे। मृतका असमीना खातून का मायका बैले पोठिया बताया जा रहा है। वह तीन बच्चों की मां थीं।

          फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है और अभी तक कोई लिखित शिकायत भी थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। लिखित शिकायत मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और एक बार फिर झोला छाप डॉक्टरों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।

          अमहारा पंचायत हादसा अररिया झोला छाप डॉक्टर फर्जी डॉक्टर इंजेक्शन फारबिसगंज महिला मौत बिहार क्राइम न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गया मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, परिजनों को सौंप दिया दुसरे का डेड बॉडी, जलने के बाद बुझाई गई चिता

          September 20, 2026

          ससुराल आए दामाद की धारदार हथियार से ह/त्या, मकई के खेत में मिला शव

          September 20, 2026

          एमएलसी चुनाव में जन सुराज के 5 उम्मीदवार घोषित,प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 7वां वेतनमान का वादा

          September 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          धनबाद के लोयाबाद मुस्लिम बस्ती में भू-धंसान, चार घर चपेट में, 30 फीट गहराई तक धंसी जमीन, दहशत में परिवार

          गया मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, परिजनों को सौंप दिया दुसरे का डेड बॉडी, जलने के बाद बुझाई गई चिता

          ससुराल आए दामाद की धारदार हथियार से ह/त्या, मकई के खेत में मिला शव

          एमएलसी चुनाव में जन सुराज के 5 उम्मीदवार घोषित,प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 7वां वेतनमान का वादा

          30 लाख का इनामी टीएसपीसी सुप्रीमो नक्सली बृजेश गंझू का वाराणसी में एनकाउंटर, 50 से ज्यादा केस, 20 साल से था फरार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.