Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 12:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान सकते में, भारत की मिसाइलों ने आतंकी ठिकानों पर मचाई तबाही, आठ की मौत, आईएसपीआर ने की हमले की पुष्टि
          Headline

          ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान सकते में, भारत की मिसाइलों ने आतंकी ठिकानों पर मचाई तबाही, आठ की मौत, आईएसपीआर ने की हमले की पुष्टि

          today post liveBy today post liveMay 7, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Islamabad news:- भारत के आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान में आधीरात बाद किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से मुल्क की सेना सकते में है। सैन्य प्रवक्ता और पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया और जनसंपर्क शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस पर आज सुबह मुंह खोला। उन्होंने पत्रकारों को संवाददाता सम्मेलन के लिए बुलवाया। उन्होंने कहा कि पंजाब और पीओके के शहरों पर भारतीय मिसाइल हमलों में कम से कम आठ पाकिस्तानी मारे हो गए और 35 घायल हो गए। उन्होंने मारे गए व्यक्तियों को आतंकवादी मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने निशाना बनाए गए आतंकी ठिकानों को अभी आम स्थान निरूपित करने की कोशिश की।

           सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में छह जगहों पर 24 हमले किए। इनमें अधिकांश मस्जिदें है। हमलों में आसपास के आवासीय ढांचों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान के सशस्त्र बल जवाब दे रहे हैं।

          पाकिस्तान के सरकारी मीडिया के अनुसार, आधी रात के कुछ ही समय बाद कोटली, बहावलपुर, मुरीदके, बाग और मुजफ्फराबाद सहित कई शहरों में तेज विस्फोट हुए। लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने इसके तुरंत बाद घोषणा की कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पंजाब और पीओके के शहरों में मिसाइल हमला किया है। उन्होंने कहा कि यह मिसाइलें भारत के हवाई क्षेत्र के भीतर से दागी गईं। लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने कहा कि तबाही का आकलन किया जा रहा है।

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ठीक आधीरात बाद पीओके के मुजफ्फराबाद के पास पहाड़ी क्षेत्र में जोरदार विस्फोटों की सूचना मिली। धमाकों के बाद पूरे शहर में बिजली गुल हो गई। इससे क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि बिना उकसावे के भारतीय वायुसेना ने अपने हवाई क्षेत्र से घातक हथियारों का उपयोग करके पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन किया है। मुरीदके और बहावलपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार और कोटली और मुजफ्फराबाद और पीओके में नियंत्रण रेखा के पार नागरिक आबादी को निशाना बनाया गया है। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने दावा किया है कि पाकिस्तान वायुसेना के सभी जेट विमान हवा में हैं। उन्होंने औपचारिक रूप से तीन शहरों पर भारतीय मिसाइल हमलों की पुष्टि की।

          रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है। भारत ने पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया। इस्लामाबाद ने इसमें शामिल होने से इनकार किया। इस बीच भारतीय सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में घोषणा की, “न्याय हुआ। जय हिंद!” इससे पहले की पोस्ट में लिखा, हमला करने के लिए तैयार, जीतने के लिए प्रशिक्षित। उल्लेखनीय है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के सबसे बड़े गढ़ पंजाब प्रांत में स्थित मरकज सुभान अल्लाह को भी तबाह किया है। यह जैश-ए-मोहम्मद बहावलपुर के परिचालन मुख्यालय के रूप में कार्य करता है। यह गढ़ 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा हमले सहित आतंकवादी योजनाओं से जुड़ा है। पुलवामा हमले के अपराधियों को इसी शिविर में प्रशिक्षित किया गया था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          indian missile Islamabad news ISPR kill pakistani opareshan sindoor Pahalgam terror attack Pakistan pok terrorism terrorist bases
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          April 25, 2026

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          April 25, 2026

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          April 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.