दरभंगा।
चुनावी सभा को संबोधित कर लौट रहे हायाघाट विधानसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी रवींद्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू को अज्ञात हमलावरो ने गोली मारकर गंभीररूप से घायल कर दिया। प्रत्याशी की हालत गंभीर बनी है और उनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। घटना गुरूवार की देर रात की है। अज्ञात हमलावरो ने बहेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोठारी के निकट उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

