Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 10 July 2026 || 18:04
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के वैशाली में बने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप का उद्घाटन कल
          Headline

          बिहार के वैशाली में बने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप का उद्घाटन कल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          भगवान बुद्ध की प्रतिमा रखती है विशेष महत्व

          550.48 करोड़ की लागत से 72 एकड़ भूमि पर बना है स्तूप

          Patna News:  बिहार की ऐतिहासिक भूमि वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय- सह- स्मृति स्तूप तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन मंगलवार (29 जुलाई) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर दुनियाभर के 15 देशों जैसे चीन, जापान, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल, तिब्ब्त, म्यांमार, मलेशिया, भूटान, वियतनाम, कंबोडियाा, मंगोलिया, लाओस, बांग्लादेश और इंडोनेशिया से बौद्ध भिक्षु भी वैशाली पहुंचेंगे।

          यह ऐतिहासिक स्मारक वैश्विक बौद्ध अनुयायियों के लिए श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस स्तूप को 550 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से 72 एकड़ भूमि में पुष्करणी तालाब और मिट्टी के स्तूप के नजदीक विकसित किया गया है। इसके पहले तल पर भगवान बुद्ध का अस्थि कलश स्थापित किया गया है, जो वर्ष 1958 से 62 के बीच हुई खुदाई के दौरान मिला था। आधुनिक भारत के इतिहास में पहली बार बिहार के वैशाली जिले में केवल पत्थरों से इस स्तूप का निर्माण किया गया है। सीमेंट, ईंट या कंक्रीट जैसी सामग्री के बिना ही इसका निर्माण किया गया है।

          स्तूप की कुल ऊंचाई 33.10 मीटर, आंतरिक व्यास 37.80 मीटर तथा बाहरी व्यास 49.80 मीटर है। इसकी ऊंचाई विश्व प्रख्यात सांची स्तूप से लगभग दोगुनी है। इसमें राजस्थान के वंशी पहाड़पुर से मंगवाए गए 42,373 बलुआ पत्थर टंग एवं ग्रुव तकनीक से जोड़े गए हैं, पत्थरों को लगाने के लिए सीमेंट या किसी चिपकाने वाला पदार्थ या अन्य चीजों का प्रयोग नहीं किया गया है। इसे अधुनिक भूकंपरोधी तकनीकों से तैयार किया गया है, ताकि यह हजारों वर्षों तक सुरक्षित रह सके। स्तूप के चारों ओर लिली पोंड, आकर्षक मूर्तियां और सुंदर बागवानी इसे आकर्षक बनाते हैं।

          प्रवेश के लिए बना सांची से भव्य तोरण द्वार, बौद्ध वास्तुकला की पराकाष्ठा को दर्शाता है, जबकि 32 रोशनदान, स्तूप में निरंतर प्रकाश और हवा का प्रवाह बनाए रखते हैं। परिसर में घ्यान केंद्र, पुस्तकालय, आगंतुक केंद्र, संग्रहालय ब्लॉक, एम्फीथिएटर, कैफेटेरिया, 500 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र, पार्किंग और अन्य सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। ओडिशा के कलाकारों की तरफ से बनाई गई भगवान बुद्ध की प्रतिमा यहां की विशेष पहचान बनेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Buddha Samyak Darshan Museum Vaishali Buddhist monks arrival in Vaishali Buddhist pilgrimage site Bihar Nitish Kumar Vaishali program Vaishali Smriti Stupa inauguration नीतीश कुमार वैशाली कार्यक्रम बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय वैशाली बौद्ध तीर्थस्थल बिहार वैशाली में बौद्ध भिक्षु आगमन वैशाली स्मृति स्तूप उद्घाटन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          July 9, 2026

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          July 9, 2026

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          July 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.