Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 11:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Sahibganj: मौसम के हालात को देखते हुए किसानों को राहत देने की दिशा में सरकार उठाएगी ठोस कदम : हेमंत सोरेन
          Headline

          Sahibganj: मौसम के हालात को देखते हुए किसानों को राहत देने की दिशा में सरकार उठाएगी ठोस कदम : हेमंत सोरेन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 4, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          मौसम के हालात को देखते हुए किसानों को राहत देने की दिशा में सरकार उठाएगी ठोस कदम : हेमंत सोरेन

          Sahibganj: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता के साथ सरकार पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। परिस्थितियां कैसी भी हो, हर वर्ग और हर तबके के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। सभी का उत्थान हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री सोमवार को साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड स्थित सिमलढाब में विकास मेला सह जनता दरबार को संबोधित कर रहे थे।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं को आप तक पहुंचाने का काम हो रहा है आप भी आगे आएं और इन योजनाओं से जुड़े। जब सरकार और जनता एक साथ आगे बढ़ेगी तो राज्य भी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। हम खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। सरकारी और निजी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार दे रहे हैं। बच्चों के पढ़ाई-लिखाई का खर्च सरकार वहन कर रही है। विदेश में उच्च शिक्षा के लिए यहां के आदिवासी दलित और अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष भी मानसून का अलग रुख देखना पड़ रहा है। किसी इलाके में अच्छी बारिश हो रही है तो कहीं कम और कहीं सुखाड़ की स्थिति है। सरकार की मौसम के बदलते रुख पर पैनी नज़र है। सरकार जल्द ही राज्य में खरीफ फसल के बुवाई के हालात का आकलन करेगी और किसानों को राहत देने के लिए सभी जरूरी खत्म उठाए जाएंगे।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अधिकारियों को गांव-गांव जाना होगा। इसके लिए एक कैलेंडर बनेगा। गांव जाकर अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे और उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ेंगे। सरकार और जनता के बीच सीधा संबंध और बेहतर से बेहतर समन्वय बनाने की दिशा में ये कदम उठाए जा रहे हैं।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार ने सभी दरवाजे खोल दिए हैं । लगभग 40 हज़ार सरकारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निजी क्षेत्र की कंपनियों में भी बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जो स्वरोजगार करने के इच्छुक हैं , उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है । युवाओं के हुनर को निखारने के लिए प्रखंड स्तर पर बिरसा केंद्र खोले गए हैं , ताकि यहां से प्रशिक्षण लेकर वे आत्मनिर्भर बनने की राह पर आगे बढ़ सकें।

          मुख्यमंत्री ने दी ये सौगातें –

          मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 17739.737 लाख रुपये की 76 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इसमें 901.417 लाख रुपये की 7 योजनाओं का उद्घाटन और 16838.321 लाख रुपये की 69 योजनाओं की आधारशिला रखी।

          -5531 लाभुकों के बीच विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 72 करोड़ 10 लाख 58 हज़ार 4 सौ राशि की परिसंपत्तियों का वितरण।

          -साहिबगंज में इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास

          – पतना और बोरियो प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तथा बरहेट के एसएसडी हाई स्कूल एवं साहिबगंज के जमुनादास बालिका उच्च विद्यालय में ऑडिटोरियम का शिलान्यास।

          -99 सखी मंडलों को बैंक लिंकेज के तहत 2 करोड़ 40 लाख रुपये, 213 सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 1 करोड़ 4 लाख 75 हज़ार रुपये और 44 सखी मंडलों को चक्रीय निधि के तहत 13 लाख 20 हज़ार रुपये का मिला चेक।

          -1736 बालिकाओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और 77 युवतियों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का मिला लाभ।

          -188 लाभुकों को बाबा साहब अंबेडकर आवास योजना और 1590 लाभुकों को मुख्यमंत्री पशुधन योजना से जोड़ा गया।

          -800 लाभुकों को बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन एवं 725 लाभुकों को बिरसा हरित ग्राम योजना का मिला लाभ।

          किसान मुख्यमंत्री मौसम राहत सरकार साहिबगंज न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.