Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 21 June 2026 || 04:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता , पांच आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार
          Headline

          कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता , पांच आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveJuly 19, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:-  बिहार के चर्चित आपराधिक मामलों में शामिल कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। पटना पुलिस और पश्चिम बंगाल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को कोलकाता के सैटेलाइट टाउनशिप इलाके से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चार आरोपितों की पहचान चंदन मिश्रा की हत्या में सीधे तौर पर शामिल होने के रूप में हुई है।

          सूत्रों के मुताबिक, चंदन मिश्रा की हत्या के बाद ये आरोपी पटना से फरार होकर कोलकाता में छिपे हुए थे। उनके मोबाइल टावर लोकेशन की मदद से उनकी मौजूदगी की पुष्टि हुई, जिसके बाद तड़के छापेमारी कर सभी को पकड़ा गया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से आरोपितों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। बिहार पुलिस अब उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाने की प्रक्रिया में है।

          हालांकि पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करने से इनकार किया है और कहा कि फिलहाल इस तरह की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

          बता दें कि कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की गुरुवार को पटना के बेली रोड स्थित पारस एमआरआई अस्पताल में इलाज के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह बक्सर जिले का निवासी था और उस पर हत्या, डकैती, बैंक और आभूषण की दुकानों में लूट जैसे 20 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज थे।

          चंदन मिश्रा को 2014 में कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था और उसे बक्सर सेंट्रल जेल भेजा गया था। हाल ही में इलाज के लिए बेउर सेंट्रल जेल से 15 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था, जिसकी अवधि 18 जुलाई को समाप्त होनी थी।

          यह गिरफ्तारी अगर सत्य पाई जाती है तो चंदन मिश्रा मर्डर केस में एक बड़ी सफलता मानी जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          arrest from Kolkata Bihar gangster Chandan Mishra Chandan Mishra case update Chandan Mishra murder case Patna Paras Hospital murder
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति, पीड़ित परिवार से मिलेगी टीम

          June 20, 2026

          मुजफ्फरपुर में भाई की हत्या केस के गवाह को निशाना बनाया, तीन आरोपी हिरासत में

          June 20, 2026

          नेपाल में बारिश का असर, कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट, 7 फाटक खोले गए

          June 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति, पीड़ित परिवार से मिलेगी टीम

          झारखंड के लातेहार की दो नर्तकी बहनों से पटना के नौबतपुर में गैंगरेप, तिलक समारोह में गई थी, 13 आरोपियों पर केस दर्ज

          मुजफ्फरपुर में भाई की हत्या केस के गवाह को निशाना बनाया, तीन आरोपी हिरासत में

          नेपाल में बारिश का असर, कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट, 7 फाटक खोले गए

          कोचिंग विवाद केस में खान सर को बड़ी राहत, 25 जून तक गिरफ्तारी पर रोक बरकरार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.