Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 4 November 2026 || 17:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ठंड में अलाव बना एक पुरे परिवार के लिए मौत का काल… छपरा में अलाव के धुएं से एक परिवार के तीन मासूमों सहित 4 की दर्दनाक मौत
          Headline

          ठंड में अलाव बना एक पुरे परिवार के लिए मौत का काल… छपरा में अलाव के धुएं से एक परिवार के तीन मासूमों सहित 4 की दर्दनाक मौत

          today post liveBy today post liveDecember 27, 2025Updated:December 27, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Saran News:- सारण जिले के छपरा शहर में ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी एक परिवार के लिए काल बन गई। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अंबिका कॉलोनी में शुक्रवार देर रात अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना में तीन मासूम बच्चों और उनकी दादी ने अपनी जान गंवा दी, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

          मृतकों की पहचान तेजाश (3 वर्ष), अध्याय (4 वर्ष), गुड़िया (7 माह) और 70 वर्षीय कमलावती देवी के रूप में हुई है। वहीं, अमित कुमार, अमीषा और एक अन्य सदस्य की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

          परिजनों के अनुसार, कड़ाके की ठंड के कारण परिवार के सभी सदस्य रात में एक ही कमरे में सो रहे थे। ठंड से बचने के लिए कमरे के अंदर अंगीठी जलाई गई थी और ठंड के डर से दरवाजे-खिड़कियां बंद कर दी गईं। बंद कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई और अंगीठी से निकलने वाली जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई, जिससे सभी लोग बेहोश हो गए।

          सुबह जब एक सदस्य की आंख खुली तो उसने परिवार के अन्य लोगों को अचेत अवस्था में देखा और शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

          घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. कुमार आशीष, एएसपी राम पुकार सिंह, भगवान बाजार थानाध्यक्ष और टाउन थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

          इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ठंड के मौसम में बंद कमरे में अंगीठी या कोयले का इस्तेमाल न करें। यदि मजबूरी में अंगीठी जलानी पड़े तो कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन रखें और खिड़की-दरवाजे खुले रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

          अंगीठी से दम घुटने की घटना कार्बन मोनोऑक्साइड से मौत छपरा अंगीठी हादसा छपरा ताजा खबर बिहार ठंड हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          चतरा के कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा ने की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

          November 3, 2026

          अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश,टाटा हैरियर कार से मिले 19,250 कारतूस , तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

          November 3, 2026

          पंजाब से मुजफ्फरपुर पहुंची 1 कारेड़ के शराब की खेप जब्त, तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

          November 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          चतरा के कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा ने की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

          अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश,टाटा हैरियर कार से मिले 19,250 कारतूस , तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

          पंजाब से मुजफ्फरपुर पहुंची 1 कारेड़ के शराब की खेप जब्त, तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

          सीवान में कुख्यात चंदन सिंह गिरफ्तार, चार पिस्टल और 58 कारतूस बरामद

          महिला से मिलने आए ASI को ग्रामीणों ने पकड़ा तो की अंधाधुंध फायरिंग, महिला समेत दो की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.