Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 4 July 2026 || 19:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में रांची में नमाज के बाद आगजनी-पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग,- मेन रोड पर जुटे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
          Headline

          नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में रांची में नमाज के बाद आगजनी-पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग,- मेन रोड पर जुटे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 10, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। भाजपा से निलंबित नेत्री नूपुर शर्मा की पैगंबर पर किए गए विवादित टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को रांची में नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुआ। आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने राजधानी रांची के मेन रोड पर उग्र प्रदर्शन किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भीड़ की ओर से पत्थर चलाये गये। पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवानों को चोट लगी। इसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग की। घटना के बाद डेली मार्केट थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी गयी है।

          https://todaypostlive.com/wp-content/uploads/2022/06/WhatsApp-Video-2022-06-10-at-4.16.05-PM.mp4

          प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार को मेन रोड में कुछ प्रदर्शनकारी नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके बाद वे हाथ में काला और धार्मिक झंडा लेकर डेली मार्केट के सामने अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ दौड़ने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस भी दौड़ी। इसी दौरान डेली मार्केट के पास पुलिस के साथ धक्का-मुक्की होने लगी। देखते-देखते भीड़ आक्रोशित हो गई और जमकर पत्थरबाजी हुई। मेन रोड पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के बाद डेली मार्केट के पार्किंग एरिया में दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गयी। उनके शीशे तोड़ दिये गये। इसके अलावा कई मोटरसाइकिलें भी तोड़ी गयीं। आगजनी भी की गई। हंगामे के बाद से मेन रोड की तकरीबन सभी दुकानें बंद हो गईं। आईजी अखिलेश झा और रांची रेंज के डीआईजी और एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है। घटना को लेकर पुलिस मुख्यालय से भी कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

          सिटी एसपी समेत कई पुलिसकर्मियों को लगी चोट

          उपद्रवियों की पत्थरबाजी में रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा भी घायल हुए हैं। सेंटेविटा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सिटी एसपी अंशुमन कुमार और डेली मार्केट के थानेदार अवधेश ठाकुर भी चोटिल हुए है। पत्थरबाजी में 12 से अधिक पुलिसकर्मी और जवानों को चोट लगी हैं।

          प्रशासन ने किया ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल

          उपद्रवियों की पहचान के लिए प्रशासन ने ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया। पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग की गयी, ताकि उपद्रवी तत्वों की पहचान की जा सके और उन पर कार्रवाई हो सके।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          पत्थरबाजी प्रदर्शन मुस्लिम समाज मेन रोड लाठीचार्ज विवादित बयान
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पलामू में रहस्यमयी मौतों का राज खुला, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत आर्जीमोन मिले सरसों तेल से फैली ड्रॉप्सी से हुई

          July 4, 2026

          नवादा में पति ने की सोती हुई पत्नी की चाकू से गोदकर ह/त्या, बचाने आए साले पर भी जानलेवा हमला

          July 4, 2026

          प्रेम विवाह के 3 माह बाद नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर, पति पर ह/त्या का आरोप

          July 4, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पलामू में रहस्यमयी मौतों का राज खुला, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत आर्जीमोन मिले सरसों तेल से फैली ड्रॉप्सी से हुई

          नवादा में पति ने की सोती हुई पत्नी की चाकू से गोदकर ह/त्या, बचाने आए साले पर भी जानलेवा हमला

          प्रेम विवाह के 3 माह बाद नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर, पति पर ह/त्या का आरोप

          जमुई: सरकारी विद्यालय में छात्रों से कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

          मुजफ्फरपुर: मंदिर में पूजा करने गए किताब दुकानदार सह प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जमीनी रंजिश के एंगल पर जांच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.