Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 April 2026 || 03:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के मोतिहारी में ऑनर कीलिंग का मामला: प्रेमी जोड़े की हथौड़ा से पीट-पीट कर ह/त्या, प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था प्रेमी , प्रेमिका का भाई गिरफ्तार
          Headline

          बिहार के मोतिहारी में ऑनर कीलिंग का मामला: प्रेमी जोड़े की हथौड़ा से पीट-पीट कर ह/त्या, प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था प्रेमी , प्रेमिका का भाई गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 11, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Motihari News:  जिले के केसरिया थाना क्षेत्र स्थित त्रिलोकवां गांव में गुरूवार की देर रात प्रेमी-प्रेमिका की हथौड़े से सिर पर मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार प्रेमी लड़का अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। जहां प्रेमिका के भाई ने दोनों को एक साथ एक कमरे में देखने के बाद गुस्से में आकर दोनों की मार कर हत्या कर दिया। दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैला हुआ है। पुलिस ने त्वतरित कारवाई करते हुए प्रेमिका के भाई अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान विकास कुमार (24) और प्रिया कुमारी (22) के रूप में हुई है।

          घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाने में जुटी है। मृतक विकास की मां चिंता देवी ने बताया कि गुरुवार की रात 10 बजे के करीब मेरे बेटे विकास के फोन पर एक कॉल आया। जिसके बाद उसने कहा कि मां मैं प्रिया से मिलने जा रहा हूं। यह कहकर मेरे रोकने के बाबजूद रात में हो रही बारिश के बीच ही वह निकल गया।लगभग एक घंटे बाद विकास का फोन आया। उसने घबराते हुए कहा मां, मुझे प्रिया के घरवालों ने एक कमरे में बंद कर दिया है, भैया को भेजकर मुझे बचा लो।

          इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया। बारिश तेज हो रही थी, इस वजह से मेरा दूसरा बेटा लड़की के घर नहीं जा सका। शुक्रवार की सुबह पता चला कि प्रिया के पिता और भाई ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। मृतक की मां ने बताया कि विकास और प्रिया के बीच प्रेम प्रसंग पिछले तीन साल से चल रहा था।विकास अक्सर प्रिया से मिलने उसके गांव आया जाया करता था।इस बात की जानकारी प्रिया के परिवार वालो को भी थी,लेकिन विकास के अपराधिक छवि के डर से यह लोग कुछ भी बोल नही पा रहे थे। हालांकि परिजनो ने प्रिया को बहुत समझाया कि विकास अपराधी प्रवृत्ति का है उस पर कई मामले दर्ज हैं। लेकिन प्रिया नहीं मानी। दोनों शादी करना चाह रहे थे।

          घटना को लेकर चकिया डीएसपी सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रेमिका के भाई आरोपी अमन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।इसके साथ ही एफएसएल की टीम भी पहुंच कर साक्ष्य जुटाने में लगी है।डीएसपी ने बताया कि मृतक विकास कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वह आर्म्स एक्ट व वाहन चोरी मामले में 2022, 2024 में जेल भी जा चुका है। दो महीने पहले फरवरी में जमानत पर रिहा हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          boyfriend girlfriend honour killing Kesaria Police Station Area
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.