Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 4 November 2026 || 02:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»छत्तीसगढ़ के बीजापुर  में  23 लाख के 13 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, मुख्यमंत्री बोले: विकास की राह ही भविष्य का विकल्प
          Headline

          छत्तीसगढ़ के बीजापुर  में  23 लाख के 13 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, मुख्यमंत्री बोले: विकास की राह ही भविष्य का विकल्प

          today post liveBy today post liveJune 28, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा कि विकास की राह ही भविष्य का सही विकल्प

          Bijapur News :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी में कंपनी नंबर 2 में सक्रिय 23 लाख के 13 इनामी नक्सलियों ने शनिवार काे आत्मसमर्पण किया है। इस दाैरान बीजापुर रेंज के केंद्रीय रिजर्व पुलिस (केरिपु) डीआइजी बीएस नेगी, बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव सहित सीआरपीएफ, कोबरा, एसटीएफ, डीआरजी और बस्तर फाइटर के वरिष्ठ अधिकारी माैजूद रहे। आत्मसमर्पित 13 नक्सली पिछले कई सालों में बस्तर में हुई अलग-अलग वारदाताें में कंपनी नंबर-2 की पार्टी सदस्य, एसीएम, केएएमएस अध्यक्ष सहित अन्य पीएलजीए, एलओएस सदस्य शामिल थें।

          आत्मसमर्पण करने वालों में नक्सलियों के ‘कंपनी नंबर दो’ की पार्टी सदस्य देवे मुचाकी ऊर्फ प्रमिला पर 8 लाख, एरिया कमेटी सदस्य कोसा ओयाम ऊर्फ राजेन्द्र पर 5 लाख, कोसी पोड़ियाम पर 2 लाख तथा सम्मी सेमला, छोटू परसीक, मोती ताती, सुनीता हेमला, मंजुला कुंजाम, सायबो पोड़ियम और हुंगी उण्डम ऊर्फ राधा पर एक-एक लाख का इनाम घोषित है। इसके इनके अलावा मंगा मड़कम मिलिशिया प्लाटून सदस्य, बुधराम कोडमे मिलिशिया प्लाटून, जमली कोडमे केएएमएस सदस्य ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

          बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने शनिवार काे बताया कि एक जनवरी, 2025 से अब तक बीजापुर जिले में 270 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अलावा 241 ने आत्मसमर्पण किया और 126 मुठभेड़ों में मारे गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों की निरंतर उपस्थिति और सामाजिक पुनर्स्थापन के प्रयासों के कारण बस्तर में शांति और विकास की प्रक्रिया तेज हो रही है।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा कि 13 हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण राज्य सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” और “नियद नेल्ला नार योजना” की प्रभावशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इसके माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास का वातावरण और बदलाव की सकारात्मक लहर सृजित हो रही है। अब नक्सली भी यह समझने लगे हैं कि बंदूक की राह नहीं, बल्कि विकास की राह ही भविष्य का सही विकल्प है। सरकार इन सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास, कौशल उन्नयन एवं पुनरुत्थान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश से नक्सलवाद के समूल उन्मूलन के लक्ष्य को सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार पूर्णतः संकल्पबद्ध है।

          Bijapur Naxalite surrender Chhattisgarh Naxalite surrender Naxalism Eradication Campaign Naxalite with 23 lakh reward Surrender Rehabilitation Policy 2025
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          चतरा के कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा ने की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

          November 3, 2026

          अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश,टाटा हैरियर कार से मिले 19,250 कारतूस , तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

          November 3, 2026

          पंजाब से मुजफ्फरपुर पहुंची 1 कारेड़ के शराब की खेप जब्त, तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

          November 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          चतरा के कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा ने की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

          अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश,टाटा हैरियर कार से मिले 19,250 कारतूस , तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

          पंजाब से मुजफ्फरपुर पहुंची 1 कारेड़ के शराब की खेप जब्त, तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

          सीवान में कुख्यात चंदन सिंह गिरफ्तार, चार पिस्टल और 58 कारतूस बरामद

          महिला से मिलने आए ASI को ग्रामीणों ने पकड़ा तो की अंधाधुंध फायरिंग, महिला समेत दो की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.