Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 04:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बेगुसराय में बैखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से लूटे 30 ग्राम सोना व 75 हजार
          Headline

          बेगुसराय में बैखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से लूटे 30 ग्राम सोना व 75 हजार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 7, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय। बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल इस कदर है कि उन्हें शासन प्रशासन की कोई परवाह नहीं है। पुलिस प्रशासन की कड़ाई के बावजूद अपराधी लगातार कहर बरपा रहे है। बीती रात को भी अपराधियों ने जिला मुख्यालय में लूट और गोलीबारी की दो घटनाओं को अंजाम दे दिया। अपराधियों ने नगर थाना के महम्मदपुर के पास एक स्वर्ण व्यवसायी से 30 ग्राम सोना एवं 75 हजार नगद लूट लिया। जबकि ट्रैफिक चौक फलमंडी के समीप मोबाईल छीनने का विरोध करने पर कपड़ा कंपनी के मार्केटिंग प्रतिनिधि को गोली मारकर घायल कर दिया।

          पहली घटना में दो मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर 30 ग्राम सोना एवं 75 हजार रुपया लूट लिया। पीड़ित व्यवसायी रविन्द्र कुमार ने बताया कि वह घबौली चौक पर आभूषण दुकान चलाता है। रोज की तरह आज रात भी दुकान बंद कर जिला मुख्यालय के गाछी टोला स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महमदपुर के समीप एनएच-31 फोरलेन पर दो मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधियों ने हथियार के बल पर रोककर 30 ग्राम सोने का आभूषण एवं करीब 75 हजार नगद लूटकर फरार हो गए।

          वहीं जिला मुख्यालय के ट्रैफिक चौक फलमंडी के समीप  मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने कपड़ा कंपनी के मार्केटिंग प्रतिनिधि को गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़ित व्यक्ति बक्सर निवासी इंद्र भूषण प्रसाद है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दिल्ली के एक टेक्सटाइल कंपनी का मार्केटिंग प्रतिनिधि व्यवसाय के सिलसिले में बेगूसराय बाजार आया था। वहां से लौटने के दौरान रात में एनएच फोरलेन के किनारे ट्रैफिक चौक के समीप चल रहे फल मंडी के आसपास मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर गोली चला दी, गोली से आंशिक रूप से जख्मी होकर वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

          एक ही थाना क्षेत्र में दो किलोमीटर के अंदर हुए दो वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही दोनों घटनाओं में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन लगातार बढ़ रहे अपराध से लोगों में दहशत का माहौल है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गोली बेगुसराय न्यूज मोबाइल लूट स्वर्ण व्यवसायी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.