Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 04:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एक रहोगे तो सेफ रहोगे…” — जलालगढ़ में सीएम हेमंत सरमा का तीखा भाषण, कसबा का चुनावी माहौल गरमाया
          Headline

          एक रहोगे तो सेफ रहोगे…” — जलालगढ़ में सीएम हेमंत सरमा का तीखा भाषण, कसबा का चुनावी माहौल गरमाया

          today post liveBy today post liveNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Purnia News:-;कसबा विधानसभा क्षेत्र के जलालगढ़ में आयोजित एनडीए की चुनावी जनसभा में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने चुनावी माहौल को तीखा और जोशीला बना दिया। एनडीए प्रत्याशी तथा लोजपा (रामविलास) के हेलीकॉप्टर छाप उम्मीदवार नितेश सिंह के पक्ष में वोट मांगते हुए उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा—“एक रहोगे तो सेफ रहोगे, अगर हिंदू एक नहीं हुए तो न जमीन रहेगा, न घर रहेगा।”

          सरमा ने मंच से कहा कि यह समय एकजुट होकर ‘दुर्योधन’ को सत्ता से दूर करने का है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा को ‘पांच पांडव’ बताते हुए कहा कि ये सभी मिलकर दुर्योधन को परास्त करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से एनडीए उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की।

          असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, महागठबंधन और निर्दलीय उम्मीदवारों पर भी तीखे वार किए। उन्होंने भाजपा छोड़कर निर्दलीय लड़ रहे प्रदीप दास पर निशाना साधते हुए कहा—“प्रदीप दास ने पैसा ले लिया है। अब यहां प्रदीप-बर्दीप नहीं चलेगा। ऐसे लोगों की वजह से भारत 500 साल गुलाम रहा।” उन्होंने कहा कि अंत में वही लोग भी हेलीकॉप्टर में बैठकर वोट डालने आएंगे।

          उन्होंने कहा—“अगर हिंदू बंट गए तो कसबा नहीं जीत पाएंगे।” सरमा ने जनता को सावधान करते हुए कहा कि पप्पू यादव, लालू यादव और तेजस्वी यादव की बातों में न आएं, “इनको देश से कोई मतलब नहीं है।”

          राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा—“सेना पर 10 प्रतिशत वाले बयान अगर जानबूझकर दिए गए हैं तो इसे सुप्रीम कोर्ट देशद्रोह माने। अगर गलती से कहा है तो उन्हें पागलखाना भेजा जाए।”

          हेमंत सरमा ने बिहार सरकार की महिलाओं को ₹10,000 देने वाली योजना की सराहना की और बताया कि उन्होंने इस योजना को असम में भी लागू किया है। साथ ही कहा कि उन्होंने असम में मदरसों को बंद किया क्योंकि—“वहां से मुल्ले निकलते थे, मैं चाहता हूं कि इंजीनियर, डॉक्टर और बिजनेसमैन निकलें।”

          पूर्णिया की डेमोग्राफी पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर विषय है। असम, बंगाल, बिहार और झारखंड में जनसंख्या संतुलन बदल रहा है और केंद्र व राज्य सरकारें इस पर नजर बनाए हुए हैं, समय आने पर ठोस फैसला लिया जाएगा।

          हेमंत बिस्वा सरमा का यह भाषण एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही कसबा विधानसभा की चुनावी सरगर्मी को और तेज कर गया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.