Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 10 July 2026 || 04:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रेमी संग फरार हुई चार बच्चों की मां, पति ने थाना में दिया आवेदन
          Headline

          प्रेमी संग फरार हुई चार बच्चों की मां, पति ने थाना में दिया आवेदन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 28, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bhagalpur News:  जिले में जोगसर थाना क्षेत्र से एक चार बच्चे की मां अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है।  घटना के बाद पति ने बुधवार को जोगसर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामला सामने आते ही थाने में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पीड़ित पति रामचंद्र तूरी ने बताया कि उसकी पत्नी बिना देवी का पिछले कुछ वर्षों से छोटी साहेबगंज निवासी टिंकू चौधरी के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इसको लेकर पहले भी विवाद हुआ था। लेकिन मोहल्लेवासियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत करा दिया गया था। पत्नी ने उस समय वादा किया था कि वह टिंकू से कोई संबंध नहीं रखेगी। बावजूद इसके, वह लगातार टिंकू के संपर्क में रही।

          रामचंद्र के मुताबिक, टिंकू चौधरी उसकी गैरमौजूदगी में अक्सर उसके घर आता था। जब उसने इसका विरोध किया, तो टिंकू ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रामचंद्र ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। बच्चों ने भी पुष्टि की कि उनकी मां टिंकू के साथ घर छोड़कर चली गई है।

          इस घटना की जानकारी मिलते ही जोगसर थाना परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजन और स्थानीय लोगों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, जिसे संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय वार्ड पार्षद संजय सिन्हा मौके पर पहुंचे और रामचंद्र के परिवार को समझा-बुझाकर शांत कराया।

          वार्ड पार्षद ने आश्वासन दिया कि परिवार को हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी और पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जोगसर थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी टिंकू चौधरी और फरार महिला की तलाश की जाएगी और मामले में कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bhagalpur high voltage drama Jogsar police station love affair case mother of four children absconding Sahebganj love story Tinku Chaudhary without Devi love चार बच्चों की मां फरार जोगसर थाना प्रेम प्रसंग मामला टिंकू चौधरी बिना देवी प्रेम भागलपुर हाई वोल्टेज ड्रामा साहेबगंज प्रेम कहानी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          July 9, 2026

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          July 9, 2026

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          July 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.