गिरिडीह।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबाटांड गांव में एक पति ने धारदार हथियार से अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देकर पति फरार हो गया। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस स्टाफ थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी अनुसार रात को पति पत्नी के बीच काफी विवाद हुआ था। इसके बाद पति मोहन लाल ने सो रही अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर भाग गया। स्थानीय प्रतिनिधि लेखों मंडल ने बताया कि उन्हें गांव वालों से सुबह जानकारी मिली तब वह घटनास्थल पर पहुंचे। जबकि थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पति की तलाश जारी है। उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

