Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 9 July 2026 || 18:02
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रक्सौल स्थित बिहार-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी गिरोह का खुलासा,सात तस्कर गिरफ्तार,नेपाली युवतियों को तस्करी कर उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था
          Headline

          रक्सौल स्थित बिहार-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी गिरोह का खुलासा,सात तस्कर गिरफ्तार,नेपाली युवतियों को तस्करी कर उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 15, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Motihari News:  एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम एसएसबी 47वीं बटालियन, रक्सौल पुलिस और सामाजिक संगठनों के संयुक्त अभियान में भारत-नेपाल सीमा पर एक बड़े मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। साथ ही रक्सौल शहर के बाटा चौक से दो नेपाली युवतियों को उत्तर प्रदेश ले जा रहे सात मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

          एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ नेपाली युवतियों को तस्करी कर उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। इस आधार पर एसएसबी, रक्सौल पुलिस, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर और स्वच्छ रक्सौल ने संयुक्त अभियान चलाया और बाटा चौक पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका गया, जिसमें दो नेपाली युवतियां सवार थीं।

          पूछताछ के लिए सभी को रक्सौल थाना लाया गया।पूछताछ के दौरान युवतियों ने बताया कि वे नेपाल के परसा और रौतहट जिलों की रहने वाली हैं। उनके जीजा के दोस्त दिनेश साह और संजीत कुमार यादव ने छपरा (बिहार) में लक्ष्मी पूजा में शामिल होने की बात कहकर उन्हें बुलाया था। इसके बदले में पंद्रह हजार रुपये देने का वादा किया गया था। पूजा से पहले शरीर की लंबाई, चौड़ाई और अन्य माप लेकर वीडियो बनाने और भेजने के लिए कहा गया था। युवतियों ने वीडियो दिनेश साह को भेजा, जिसके बाद इसे छपरा के जितेंद्र कुमार और राजेश कुमार तक पहुंचाया गया।

          जांच में पता चला कि जितेंद्र और राजेश, सिराज खान (कुशीनगर, यूपी) को लड़कियों के वीडियो भेज रहे थे। सिराज खान ने दस हजार रुपये एडवांस देकर युवतियों को लाने को कहा था। गिरफ्तार तस्करों के मोबाइल में अन्य युवतियों के भी माप लिए गए वीडियो मिले हैं।गिरफ्तार जीतेंद्र और राजेश कुमार ने छपरा की दो महिलाओं को लालच देकर इस काम में शामिल किया था। इन महिलाओं की मदद से नेपाली युवतियों को कुशीनगर तक पहुंचाने की योजना थी। लेकिन रक्सौल में ही पुलिस ने तस्करों को पकड़ लिया।

          युवतियों को पहले छपरा ले जाने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में उन्हें कुशीनगर ले जाने की योजना बनाई गई थी।स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने रक्सौल थाना में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। कार्रवाई में एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार, एसएसबी इंस्पेक्टर विकास कुमार, रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा, अरविंद द्विवेदी, मिक्की कुमारी, नीतू कुमारी, ओम प्रकाश, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की जिला परियोजना समन्वयक आरती, सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता और विजय कुमार शर्मा मौजूद थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Anti Human Trafficking Team human trafficking nepali girl
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          July 8, 2026

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          July 8, 2026

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          July 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.