Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 14:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»होमगार्ड जवान व उसके परिवार ने रची रंजन यादव की हत्या की साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार
          Headline

          होमगार्ड जवान व उसके परिवार ने रची रंजन यादव की हत्या की साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Oplus_131072
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Araria News:- जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसरा गांव में हुए रंजन कुमार सिंह उर्फ रंजन यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्या की साजिश गांव के ही एक होमगार्ड जवान और उसके परिवार के सदस्यों ने रची थी। मामले में पुलिस ने होमगार्ड जवान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

          इस संबंध में मंगलवार को सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को बेलसरा गांव के वार्ड संख्या-5 में रंजन कुमार सिंह उर्फ रंजन यादव की उनके घर के दरवाजे पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाना पुलिस के साथ एफएसएल और डीआईयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिया। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया। मृतक की पत्नी ललिता देवी के फर्द बयान पर रानीगंज थाना में कांड संख्या 459/25 दिनांक 15.12.2025 को धारा 103(1), 61(2) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में होमगार्ड जवान जयप्रकाश यादव समेत उसके परिवार के छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

          एसडीपीओ ने बताया कि तकनीकी जांच में यह प्रमाणित हुआ कि घटना के समय होमगार्ड जवान जयप्रकाश यादव मौके पर मौजूद था। घटना के बाद फरार हुए जयप्रकाश यादव (पिता–स्व. लालसी यादव) को भरगामा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा उसके पुत्र रूपेश यादव, देवेश यादव और पुत्रवधू निरोधा देवी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा वार्ड संख्या-7 के निवासी हैं।

          पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। वहीं, हथियार की बरामदगी और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

          छापेमारी दल में रानीगंज थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह, सब इंस्पेक्टर सरोज कुमारी वर्मा, राजू कुमार, एएसआई रवि प्रकाश द्विवेदी, गौरीशंकर यादव समेत डीआईयू की टीम शामिल रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.