Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 23:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राज्य के सभी नगर निकायों में की गई होल्डिंग टैक्स् वृद्धि पर फिलहाल रोक, समीक्षा के बाद नए दर का होगा निर्धारित
          Headline

          राज्य के सभी नगर निकायों में की गई होल्डिंग टैक्स् वृद्धि पर फिलहाल रोक, समीक्षा के बाद नए दर का होगा निर्धारित

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 20, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। दिवाली से पहले राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग नें जमशेदपुर के छोटे और मझोले दुकानदारों तथा कारोबारियों को बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत जमशेदपुर शहर में पूर्व में निर्मित सैरात बाजार ( मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स ) की दुकानों के रेंट दर में हुई वृद्धि को तत्काल वापस ले लिया है। जबतक नई दर निर्धारित नहीं हो जाती,कारोबारियों को पुराने दर से ही रेंट देना होगा। इसी तरह राज्य के सभी नगर निकायों में की गई हाेल्डिंग टैक्स वृद्धि को अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। विभागीय सचिव की ओर से निर्णय लिया गया कि राज्य के सभी नगर निकायों में हुए होल्डिंग टैक्स वृद्धि की समीक्षा के लिए एक कमेटी बनाया जाएगा और वह कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को देगी। जिसकी समीक्षा के बाद नए दर का निर्धारण किया जाएगा।

          राज्य सचिवालय प्रोजेक्ट भवन स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक  बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में हुई नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव  विनय कुमार चौबे भी मौजूद रहे।

          बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन और नगर निकाय द्वारा सैरात बाजार के दुकानों के रेंट में की गयी वृद्धि न्यायोचित नहीं है । उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि बढ़ी हुई दर को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक नई समिति बनाइए और दुकानों की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए पुरानी दर पर आंशिक वृद्धि करें ताकि व्यापारियों पर भी ज्यादा दबाव न पड़े। उन्होंने कहा कि दुकान व बाजार के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए पूर्व में टाटा की ओर से भी एक डेवलपमेंट प्लान तैयार किया गया था, अगर वह ठीक है तो उसी के आधार पर या फिर खुद अपने स्तर से बाजार के विकास की योजना तैयार करें।

           मौके पर नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे ने कहा कि जिला प्रशासन और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति संयुक्त रुप से बाजारों और दुकानों के लोकेशन और वर्तमान स्थिति का आकलन करें और इसका ड्रोन मैपिंग भी कराएं। जबतक नई दर निर्धारित नहीं हो जाती तबतक टाटा की ओर से 1985 में निर्धारित दर पर रेंट लिया जाय।इस बीच जिला प्रशासन और जेनैक रेंट दर में जायज वृद्धि कर नई दर निर्धारित करें।

          बैठक में श्री बन्ना गुप्ता ने ईईएसएल द्वारा स्ट्रीट लाईट के समय पर मरम्मत नहीं करने पर नाराजगी जताई और कहा कि दिवाली और छठ में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति,जुगसलाई और मानगो नगर निकाय क्षेत्र में कोई भी लाईट खराब नहीं रहे इसका ध्यान रखते हुए अविलंब इसको मरम्मत कराएं। विभागीय सचिव श्री विनय कुमार चौबे ने अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश भी दिया।

          बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता,नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे,राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक  अमित कुमार,जमशेदपुर की उपायुक्त  विजया जाधव,नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव  ज्ञानेंद्र कुमार,सूडा में उपनिदेशक  कृष्ण कुमार,सहायक निदेशक  आशीष कुमार,जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी  संजय कुमार,मानगो और जुगसलाई के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ साथ विभाग,सूडा और इइएसएल के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          नए दर नगर निकाय नगर विकास विभाग रांची न्यूज समीक्षा स्ट्रीट लाईट होल्डिंग टैक्स
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.