Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 06:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण राज्य में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है- रघुवर
          Headline

          तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण राज्य में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है- रघुवर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 16, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूरे परिवार संग बासुकीनाथ धाम में मत्था टेका
          Dumka News:  पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास चैत माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रविवार को तीर्थ नगरी देवघर में बाबा बैद्यनाथ व दुमका में  बाबा बासुकीनाथ धाम सपरिवार पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पैतृक पंडा के मौजूदगी में विद्वान वैदिक पंडितों संग पूरे विधि विधान के साथ षोड्षोपचार विधि-विधान से फौजदारीनाथ का जलाभिषेक किया।

          भोलेनाथ को जल चढ़ाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने माता पार्वती, काली एवं बगलामुखी की पूजा-अर्चना किया। इसके बाद बाबा बासुकीनाथ सहित मंदिर में मौजूद समस्त देवी देवताओं की पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ आरती की। आरती के समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित उनके परिवार ने बाबा बासुकीनाथ को नमन कर आत्मिक सुख-शांति का आशीर्वाद एवं समस्त झारखंड वासियों के लिए मंगल कामना किया।

          रघुवर दास को बाबा बासुकीनाथ का फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर सम्मानित किया । इस दौरान जमशेदपुर(पूर्व) से भाजपा विधायक बनी उनकी पुत्रवधू पूर्णिमा दास अपने पति ललित दास के साथ नजर आई। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरवकांत, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व राज्यसभा सदस्य अभयकांत प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष निवास मंडल, नगर अध्यक्ष बासुकीनाथ शैलेश राव, संदीप पांडे, स्वरूप सिन्हा, कार्तिक राव, जय किशोर साह, पूनम देवी, नरेश पंडा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

          हेमंत राज में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार : रघुवर

          पूजा करने के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने होली के दौरान गिरिडीह में हुई हिंसक झड़प को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में किसी की हिम्मत नहीं थी कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ सके। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन पार्ट-2 में दंगे हो रहे हैं। इंडिया गठबंधन पार्ट-1 में भी रांची और लोहरदगा में दंगे हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण राज्य में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है।

          दास ने कहा कि जब-जब कांग्रेस-झामुमो और राजद की सरकार बनती है, तब-तब सांप्रदायिक तनाव बढ़ता है। सरकार से अपील है कि वह ऐसे उपद्रवियों को चिह्नित करे और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।

          उन्होंने जोर देकर कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार में जिस तरह की स्थिति बनती है यह तुष्टिकरण की राजनीति है। वोट बैंक की राजनीति है। इसी वजह से राज्य में हिंदुओं पर अत्याचार होते हैं। सरकार यदि इस तरह से राजनीति करेगी तो भाजपा इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Baba Baidyanath in Deoghar Baba Basukinath Dham Former CM Raghuvar Das
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.