Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 16:32
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»लाठी और फर्जी मुकदमों के सहारे युवाओं की आवाज दबाना चाहती है हेमंत सरकार-दीपक प्रकाश
          Headline

          लाठी और फर्जी मुकदमों के सहारे युवाओं की आवाज दबाना चाहती है हेमंत सरकार-दीपक प्रकाश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 25, 2021No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। जेपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने गुरुवार को कहा कि हेमंत सरकार लाठी और फर्जी मुकदमों के बल पर युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास की है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर हेमंत सरकार युवाओं से इतना डरती क्यों है। दीपक प्रकाश ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि सरकार राज्य की जनता को दबाना चाहती है। लाठीचार्ज के एक दिन बाद सरकार के इशारे पर अभ्यर्थियों और भाजपा नेताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल सरकार में शामिल कांग्रेस का इतिहास रहा है कि लाठी डंडे के बल पर जनता की आवाज को दबाना। इमरजेंसी लगाकर मीडिया की आवाज दबाना हो या किसानों या युवाओं की आवाज दबाना हो।

           

          प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो और राजद की सरकार की कलई खुल गई है। जब जब भाजपा ने भ्रष्टाचार, किसानों के मुद्दे, युवाओं और महिलाओं के सवाल पर आवाज उठाई हेमंत सरकार ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर मुकदमे कर आवाज को कुचलने का प्रयास किया। लेकिन हम लाठी-डंडे और गोली से डरने वाले नहीं हैं। प्रदेश की जनता के लिए सड़कों पर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार लगातार मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है। इसलिए मानवाधिकार आयोग का गठन नहीं करना चाहती है। सरकारी अधिकारी सरकार का टूल्स बनकर कार्य कर रहे हैं। जबकि विधि सम्मत कार्य करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण मुख्यमंत्री आवास योजना और अंबेडकर आवास योजना का लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है।

          तानाशाह और असंवेदनशील सरकार को झारखंड से उखाड़ने का काम युवा करेंगे- रघुवर

          वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भी कहा कि हेमंत सरकार युवाओं और विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। जेपीएससी की पीटी परीक्षा में गड़बड़ी कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। जेपीएससी के अभ्यर्थियों के साथ भाजपा विधायकों भानु प्रताप शाही ,नवीन जायसवाल पर भी बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई गई। पर जब युवाओं को डिगा नहीं पाए तो भाजपा विधायकों समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दी गई। उन्होंने कहा कि तानाशाह और असंवेदनशील सरकार को झारखंड से उखाड़ने का काम युवा करेंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आवाज फर्जी मुकदमे भविष्य युवाओं रांची न्यूज लाठीचार्ज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          June 10, 2026

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.