Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 30 July 2026 || 05:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»हजारीबाग के स्वर्ण कारोबारी की बरही में गोली मारकर ह/त्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए देर रात घर से निकले थे
          Headline

          हजारीबाग के स्वर्ण कारोबारी की बरही में गोली मारकर ह/त्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए देर रात घर से निकले थे

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 9, 2026Updated:June 9, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News : हजारीबाग जिले के ओकनी निवासी  सर्राफा व्यवसायी  विक्की सोनी की सोमवार देर रात बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात पदमा और बरही के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुई, जब वह अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए अपने चालक के साथ कोडरमा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

          प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यवसायी विक्की सोनी अपने चालक अभिषेक कुमार उपाध्याय के साथ कार से हजारीबाग से कोडरमा स्टेशन की ओर रवाना हुए थे। उन्हें वहां से ट्रेन पकड़कर अमरनाथ यात्रा के लिए निकलना था। रास्ते में पदमा और बरही के बीच उनकी कार का टायर अचानक फट गया। इसके बाद चालक अभिषेक सड़क किनारे कार रोककर टायर बदलने में जुट गए।

          इसी दौरान काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने बिना किसी बातचीत के विक्की सोनी को निशाना बनाते हुए उनकी गर्दन में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गए।

          घटना के बाद चालक अभिषेक कुमार उपाध्याय ने तत्काल घायल विक्की सोनी को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यवसायी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और उनके आवास पर पहुंचने लगे।

          सूचना मिलने पर बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

          पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का सहारा लिया जा रहा है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.