Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 03:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»हजारीबाग सदर एसडीओ पर पत्नी को जलाकर मारने का आरोप, मामला दर्ज ,दूसरी महिला से अवैध संबंध का भी आरोप,एसडीओ की गिरफ्तारी को लेकर थाने में शव के साथ बैठे परिजन
          Headline

          हजारीबाग सदर एसडीओ पर पत्नी को जलाकर मारने का आरोप, मामला दर्ज ,दूसरी महिला से अवैध संबंध का भी आरोप,एसडीओ की गिरफ्तारी को लेकर थाने में शव के साथ बैठे परिजन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 28, 2024Updated:December 28, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          hazaribagh news : हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी की मौत शनिवार अहले सुबह रांची के देवकमल अस्पताल में हो गया। अस्पताल प्रबंधन ने मौत की पुष्टि की है। मामले में  महिला के भाई राजू कुमार गुप्ता का आरोप है कि उसके  पति अशोक कुमार ने ही गुरुवार को उनकी बहन के शरीर पर तारपीन का तेज छिड़कर जला दिया।  इस मामले में परिजनों की ओर से लोहसिंघना थानाक्षेत्र में एक प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। इसमें पति अशोक कुमार के अलावा ससुर  दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार और छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी को आरोपित बनाया गया है।

          पति पर दुसरी महिला से संबंध का आरोप 

          एफआईआर में राजू कुमार ने कहा है कि बहन बार-बार कहती थी कि उसके पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इस बात पर दोनों के बीच विवाद होता था। परिजनों का यह भी आरोप है कि हजारीबाग के एसडीओ आवास से उनके घर की दूरी महज चार किमी है। बावजूद इसके महिला के परिवार वालों को इसकी जानकारी काफी देर बाद दी गयी।  मृतका अनिता कुमारी की शादी अशोक कुमार से 2011 में हुई थी।  उस समय वह रोजगार सेवक थे. हालांकि, बाद में जेपीएससी परीक्षा पास कर एसडीओ बन गये।  परिजनों का आरोप है कि अधिकारी बनने के बाद उनके व्यवहार में बदलाव आया और उन्होने अपनी पत्नी को परेशान करना शुरू कर दिया

          इस मामले में एक बार दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी। तब एसडीओ ने कहा था कि आगे शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा। इसके बाद फिर पति-पत्नी में विवाद होता रहा ।राजू कुमार के मुताबिक 26 दिसंबर को सुबह 8:45 बजे एसडीओ के भाई ने फोन कर कहा कि अनिता जल गई है। यह कहकर फोन काट दिया। फिर मैंने फोन किया तो पता चला कि हजारीबाग के एक अस्पताल से बहन को रेफर कर दिया गया है। उन्हें बोकारो के बीजीएच ले जा रहे हैं। घटना कब हुई, कैसे हुई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बाद में पता चला कि घटना सुबह सात बजे की है। हमलोग बोकारो पहुंचे तो देखा कि बहन बुरी तरह से झुलस चुकी थी।

          अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि वह 65 फीसदी तक झुलस गई थी। जहां इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इधर एसडीओ अशोक कुमार ने कहा कि गुरुवार को पत्नी मॉर्निंग वॉक जाने को तैयार थी। घर में रंग-रोगन का काम चल रहा है। इसलिए मैंने पत्नी को रोका तो वह नाराज हो गई और खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसे बचाने में मेरे हाथ भी जल गए।

          एसडीओ की गिरफ्तारी को लेकर थाने में शव के साथ बैठे परिजन

          घटना के बाद सदर एसडीओ अशोक कुमार की गिरफ्तारी को लेकर उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने लोहसिंघना थाना में शव के साथ शनिवार शाम गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गये। सभी का कहना था कि हत्यारा एसडीओ अशोक को अविलंब गिरफ्तार करो। थाना प्रभारी संदीप कुमार मंडल ने कहा कि आवेदन मिला है। विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

          Hazaribagh Sadar SDO Jharkhand News Wife wife burnt to death
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          September 10, 2026

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          September 10, 2026

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          September 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.