Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 26 September 2026 || 20:00
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की लूट,पिस्टल की नोक पर परिवार को बंधक बनाया,
          Headline

          हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की लूट,पिस्टल की नोक पर परिवार को बंधक बनाया,

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 26, 2026Updated:September 26, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Hazaribagh News:  चौपारण थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान संचालक के घर धावा बोलकर करीब 15 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए। पांच नकाबपोश अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और करीब एक से डेढ़ घंटे तक घर में लूटपाट करने के बाद फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

          घटना जीटी रोड स्थित सिंघरावां मोड़ से करीब 200 मीटर दूर लराही रोड की बताई जा रही है। पीड़ित ज्वेलरी दुकान संचालक राजेश कुमार के अनुसार, रात करीब एक बजे पांच अपराधी घर के पीछे रखी सीढ़ी के सहारे पिछले दरवाजे से घर में घुसे। उस समय परिवार के सदस्य सो रहे थे।अपराधियों ने सबसे पहले छत के ऊपर कमरे में सो रहे राजेश कुमार के बेटे निखिल की कनपटी पर पिस्टल रख दी। इसके बाद उसे अपने माता-पिता को जगाने के लिए कहा गया। परिवार के सभी सदस्यों के जागने के बाद अपराधियों ने उन्हें एक हॉल में इकट्ठा किया और हाथ-पैर बांध दिए।

          बताया गया कि अपराधियों ने तिजोरी की चाबी मांगी। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद अपराधियों ने घर के साथ-साथ सामने स्थित ज्वेलरी दुकान में रखे लॉकर और अलमारी खुलवाए। वहां से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात निकाल लिए। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने परिवार के सदस्यों के गले में पहने जेवरात भी उतरवा लिए। करीब डेढ़ घंटे तक घर में रहने के बाद अपराधियों ने सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया और वहां से फरार हो गए।

          परिवार के अनुसार, सभी अपराधियों ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था। उनके पास पिस्टल और चाकू भी थे। अपराधी घर से परिवार के दो मोबाइल फोन भी ले गए। बाद में एक मोबाइल फोन कुछ दूरी पर फेंका हुआ मिला, जबकि दूसरे मोबाइल को गुरपा-गझंडी क्षेत्र में ले जाकर बंद कर दिया गया।

          घटना की सूचना मिलने के बाद चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। बरही सीडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। उनके साथ चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार भी मौजूद थे।

          पुलिस ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले सुराग और मोबाइल फोन से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

          Chouparan Robbery Hazaribagh Robbery चौपारण डकैती ज्वेलरी कारोबारी के घर लूट हजारीबाग लूट कांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          MMDR कानून पर सियासत तेज, अन्नपूर्णा ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-झारखंड में बढ़ेंगे निवेश-रोजगार

          September 26, 2026

          जमशेदपुर के रेस्टोरेंट में विवाद के बाद फायरिंग, चार घायल

          September 26, 2026

          कोडरमा पुलिस का ‘विश्वास’ अभियान, 56 फोन मालिकों के खोए मोबाइल पाकर खिले चेहरे , 177 मोबाइल बरामद

          September 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          MMDR कानून पर सियासत तेज, अन्नपूर्णा ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-झारखंड में बढ़ेंगे निवेश-रोजगार

          हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की लूट,पिस्टल की नोक पर परिवार को बंधक बनाया,

          जमशेदपुर के रेस्टोरेंट में विवाद के बाद फायरिंग, चार घायल

          कोडरमा पुलिस का ‘विश्वास’ अभियान, 56 फोन मालिकों के खोए मोबाइल पाकर खिले चेहरे , 177 मोबाइल बरामद

          ईशाकचक मर्डर केस का खुलासा: मिट्टी में दबाया था शव, दो आरोपी गिरफ्तार; पैसों के विवाद में हत्या का आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.