Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 19:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Gumla: चार पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल छह लाख के इनामी माओवादी सब जोनल कमांडर ने किया सरेंडर
          Headline

          Gumla: चार पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल छह लाख के इनामी माओवादी सब जोनल कमांडर ने किया सरेंडर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 18, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

            खुदी मुंडा पर दर्ज हैं 50 मामले,एनआईए ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है

          Gumla:  चार पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल पांच लाख के इनामी भाकपा माओवादी नक्सली खुदी मुंडा ने मंगलवार को झारखंड पुलिस की नई दिशा नई पहल के तहत आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में खुदी मुंडा ने विधिवत रूप से रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे के सामने हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान गुमला एसपी और सीआरपीएफ के अधिकारी भी उपस्थित थे।

          भरनो प्रखंड के बटकुरी गांव का रहने वाला खुदी मुंडा भाकपा माओवादी संगठन में सब जोनल कमांडर है। उसके पर झारखंड पुलिस ने पांच लाख और एनआईए ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। खुदी पर गुमला, सिमडेगा, लातेहार जिला के थानों में 50 केस दर्ज हैं। चैनपुर थाना में हमला, चैनपुर ब्लॉक भवन को उड़ाने व चैनपुर पुलिस पर हमला कर चार पुलिसकर्मियों को मारने की घटना में भी खुदी शामिल रहा है। खुदी मुंडा पिछले दो वर्ष से पालकोट और सिमडेगा के सीमांत में अपनी गतिविधि चलाता था। पिछले माह दो कमांडर राजेश उरांव और लाजिम के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद से ही खुदी ने आत्मसमर्पण  का मन बना लिया था।

          डीआईजी अनूप बिरथरे कहा कि सरकार नक्सलियो को यह मौका दे रही है कि नई दिशा नई पहल के समझ वो हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दें और राष्ट्र की मुख्य धारा में आकर परिवार के साथ जीवन गुजारें ।उन्होने कहा कि यदि नक्सली आत्मसमर्पण नही करते है त गोली खाने को तैयार रहे।

          इस मौके पर पुलिस ने बताया कि लाजिम अंसारी बुद्धेश्वर उरांव व राजेश उरांव के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद खुद ही मुंडा ने आत्मसमर्पण किया है और कहा है कि शेष बचे हुए नक्सली भी जंगल में भटकने से अच्छा सरकार की इस नीति का लाभ उठाएं।पुलिस अधीक्षक गुमला के डॉक्टर एहतेशाम वकारीब ने बताया कि लगातार ‘नई दिशा एक पहल’ के तहत मुख्यधारा से जुड़ने के लिये बचे हुए नक्सलियों से अपील की जा रही थी जिस तरह खुदी मुंडा ने आत्मसमर्पण किया है सभी आत्मसमर्पण कर दें।

          संगठन में ऐसे शामिल हुआ खुदी मुंडा

          सरेंडर के बाद नक्सली खुदी मुंडा ने कहा कि 1996 में अपने चचेरे भाई पूर्व में माओवादी का सक्रिय सदस्य बॉबी मुंडा के लिए सामान पहुंचाने और पुलिस के आवागमन की सूचना देने का कार्य करता था। 1999 में चचेरा भाई के साथ लापुंग थाना क्षेत्र में हथियारों की लूटपाट और कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा। वर्ष 2001 में गिरफ्तार होकर जेल चला गया। जेल में बंद रहने के दौरान उग्रवादी संगठन के कई सदस्यों से जान पहचान हुई।

          2005 में जेल से बाहर आने के बाद पारिवारिक विवाद के कारण भाकपा माओवादी के कमांडर मनोज नगेसिया और सिलबेस्तर लकड़ा के संपर्क में आया और दस्ता के साथ रहने लगा। वर्ष 2008 में पालकोट कोलेबिरा सिमडेगा गुमला क्षेत्र का एरिया कमांडर बनाया गया। इसके बाद वर्ष 2009 में रीजनल कमांडर सिलबेस्तर लकड़ा द्वारा पालकोट सिमडेगा क्षेत्र का सब जोनल कमांडर बनाया गया। सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर उसने सरेंडर किया।

          पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के बाद खुदी मुंडा ने कहा की वह ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं था जिस वजह से दूसरों के कहने पर वह नक्सली बन जंगलों में भटका करता था। अब वह बाकी का समय अपने परिवार के साथ सुख चैन की जिंदगी गुजारना चाहता है।
          मौके पर उप विकास आयुक्त हेमंत सती, एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल सहित,सार्जेंट मेजर,थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आत्मसमर्पण गुमला न्यूज नई दिशा नई पहल पुलिस भाकपा माओवादी नक्सली खुदी मुंडा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.