नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की 41वीं बैठक गुरूवार को वित्त मंत्री सीतारमन की अध्यक्षता में होगी। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से होने वाली बैठक में राज्यो के मुआवजा भुगतान और राजस्व की कमी को पूरा करने पर चर्चा होने की संभावना है। जीएसटी कानून के तहत राज्यो को राजस्व में होने वाले नुकसान की भरपायी की गारंटी दी गई है। पर मौजूदा स्थिति में केंद्र सरकार राज्यो के जीएसटी का हिस्सा देने में सक्षम नहीं है।

