Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 27 June 2026 || 19:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोडरमा : प्रेमिका की बारात आने से पहले नाबालिग प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
          Headline

          कोडरमा : प्रेमिका की बारात आने से पहले नाबालिग प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 27, 2026Updated:June 27, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Koderma News:  जिले के सतगांवा थाना क्षेत्र के सिंहास मुसहरिया गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां प्रेम प्रसंग से आहत एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नरेश मुसहर के बड़े पुत्र रंजीत मुसहर (17) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

          परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सोने चले गए थे। गर्मी अधिक होने के कारण माता-पिता और अन्य सदस्य घर के बाहर सोए थे, जबकि रंजीत अपने कमरे में था। शनिवार सुबह काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर पिता नरेश मुसहर उसे जगाने पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

          अनहोनी की आशंका होने पर पिता घर की छत पर चढ़े और कॉर्केट की छत की ईंट हटाकर अंदर झांका। वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। रंजीत कमरे के भीतर फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

          परिजनों ने बताया कि रंजीत का गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था और वह उससे विवाह करना चाहता था। हालांकि युवती के परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। संयोग से शनिवार को ही युवती की शादी थी और उसके घर बारात आने वाली थी। बताया जा रहा है कि प्रेमिका की शादी की खबर से रंजीत गहरे मानसिक तनाव में था और इसी सदमे में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

          घटना की सूचना मिलते ही सतगावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          girlfriend's marriage Jharkhand latest news Koderma crime news Koderma News Satgawan News Satgawan suicide case Sihas Mushariya village suicide due to a love affair teenager hangs himself
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गया में कोटक महिंद्रा बैंक से 3.80 करोड़ रुपये के वाहन लोन घोटाले का खुलासा, 28 लोगों पर प्राथमिकी

          June 27, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि

          June 27, 2026

          झारखंड के दो बड़े गैंगस्टरों में गैंगवार की आहट, राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी धमकी

          June 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गया में कोटक महिंद्रा बैंक से 3.80 करोड़ रुपये के वाहन लोन घोटाले का खुलासा, 28 लोगों पर प्राथमिकी

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि

          कोडरमा : प्रेमिका की बारात आने से पहले नाबालिग प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

          झारखंड के दो बड़े गैंगस्टरों में गैंगवार की आहट, राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी धमकी

          राम मंदिर दान मामले में जांच तेज, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.