Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 26 June 2026 || 19:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भतीजी की लव मैरिज से नाराज दारोगा ने की युवक की हत्या फिर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
          Headline

          भतीजी की लव मैरिज से नाराज दारोगा ने की युवक की हत्या फिर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 26, 2026Updated:June 26, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Darbhanga News:  जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित ओझौल गांव में शुक्रवार तड़के हुई एक सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की धारदार हथियार से हत्या के बाद पटना पुलिस में तैनात एक दारोगा द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घायल दारोगा का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी है।

          मृतक की पहचान सुनील सहनी के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल दारोगा मो. मोबिन पटना पुलिस में तैनात हैं और मोहर्रम के अवसर पर छुट्टी लेकर गांव आए हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब तीन वर्ष पहले सुनील सहनी ने गांव के ही मो. बिहारी की बेटी सानिया से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग धर्म से थे और शादी के बाद अहमदाबाद में रहकर नौकरी कर रहे थे।

          दो दिन पहले दोनों गांव लौटे थे। इसके बाद सानिया अपने मायके चली गई थी। आरोप है कि शुक्रवार सुबह मो. मोबिन ने सुनील को फोन कर मोहर्रम का खेल और ताजिया देखने के बहाने घर से बाहर बुलाया। घर से निकलते ही पहले से मौजूद लोगों ने उस पर लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया। गंभीर हमले में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।

          स्थानीय लोगों के अनुसार, वारदात के बाद जब सुनील की मौत की पुष्टि हुई तो मो. मोबिन ने कथित तौर पर अपनी सर्विस पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

          स्थानीय लोगों का दावा है कि दारोगा अपनी भतीजी की अंतरधार्मिक प्रेम विवाह से नाराज थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुनाथ रेड्डी ने मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए। डीएसपी सदर राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और वैज्ञानिक तरीके से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण और दोषियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bahadurpur Crime bihar breaking news Bihar Crime News Darbhanga Murder Case Darbhanga News Darbhanga Police Love Marriage-Related Crime in Bihar Sub-Inspector Shoots Himself Sunil Sahni Murder
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रामगढ़ NH-23 पर कोयला लदे ट्रक व सवारी वाहन की भीषण टक्कर, बैंड पार्टी के 7 सदस्यों की दर्दनाक मौत

          June 26, 2026

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          June 25, 2026

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          June 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राम मंदिर दान मामले में जांच तेज, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

          भतीजी की लव मैरिज से नाराज दारोगा ने की युवक की हत्या फिर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

          रामगढ़ NH-23 पर कोयला लदे ट्रक व सवारी वाहन की भीषण टक्कर, बैंड पार्टी के 7 सदस्यों की दर्दनाक मौत

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.