श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में बुधवार को आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में 12 स्थानीय नागरिक घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर कर तलाशी अभियान चला दिया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम को निशाना बनाकर यह हमला किया था। लेकिन, हमला टारगेट पर नहीं हुआ। ग्रेनेड सड़क पर फट गया। ग्रेनेड फटने से 12 स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं। उन्हें पास के अस्पताल में इलाज मुहैया कराया जा रहा है। हमले के बाद आतंकी फरार हो गए। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।


