नई दिल्ली।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कृषि कानून का विरोध करते हुए कहा कि इसको लेकर किसानों में आक्रोश है। यह खतरनाक संकेत है और देश के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को किसानों की बात सुननी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि बीते दिनों पंजाब में जो हुआ वह दुखद है। किसानों का गुस्सा बढ़ रहा है। कृषि कानूनों को लेकर देशभर में किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। कानून वापस होने तक प्रदर्शन जारी रखने का इरादा प्रदर्शित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय किसान- मजदूर के फायदे के बारे में वादा किया जाता है लेकिन चुनाव बाद स्थिति जस की तस हो जाती है।


