Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 10 July 2026 || 09:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सीतामढ़ी में मां जानकी के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए सरकार ने किया नौ सदस्यीय ट्रस्ट का गठन
          Headline

          सीतामढ़ी में मां जानकी के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए सरकार ने किया नौ सदस्यीय ट्रस्ट का गठन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 26, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          –मुख्य सचिव ट्रस्ट के अध्यक्ष और विकास आयुक्त उपाध्यक्ष होंगे

          Patna News:  बिहार सरकार ने सीतामढ़ी जिले में देवी सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम में मां जानकी के भव्य मंदिर के निर्माण और पुनर्विकास के लिए गुरुवार को राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक “ट्रस्ट” का गठन किया।अयोध्या में भव्य राम मंदिर की तर्ज पर पुनौरा धाम में भी भव्य मंदिर बनाया जाएगा। विधि विभाग द्वारा जारी गजट अधिसूचना के अनुसार सीतामढ़ी जिले के पुनौरा गांव में “श्री जानकी जन्म भूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति” नामक ट्रस्ट का गठन किया गया है। यह ट्रस्ट तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा।

          राज्य के मुख्य सचिव ट्रस्ट के अध्यक्ष होंगे, जबकि विकास आयुक्त उपाध्यक्ष होंगे तथा सीतामढ़ी के जिलाधिकारी और उप विकास आयुक्त (डीडीसी) क्रमशः सचिव और कोषाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा ट्रस्ट के पांच अन्य सदस्य होंगे, जिनमें पुनौरा धाम के महंथ, मठ, पर्यटन, पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास तीनों विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव सदस्य होंगे तथा तिरहुत प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त भी सदस्य होंगे। ट्रस्ट के बैंक खाते का संचालन सचिव और कोषाध्यक्ष करेंगे।

          उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले रविवार (22 जून 2025) को जानकी मंदिर के अंतिम डिजाइन का अनावरण किया था। सोशल मीडिया पर खबर साझा करते हुए सीएम ने कहा था कि “मुझे यह घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि पुनौरा धाम, सीतामढ़ी के समग्र विकास के लिए डिजाइन जिसमें भव्य मंदिर और अन्य संरचनाओं का निर्माण शामिल है, अब पूरा हो गया है, जिसे मैं आपके साथ साझा कर रहा हूं।

          निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए एक ट्रस्ट का गठन भी किया गया है।” भव्य मंदिर के निर्माण से न केवल लोगों की इच्छा पूरी होगी, बल्कि राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान धार्मिक स्थल के समेकित विकास की घोषणा की थी। पुनौरा धाम मंदिर परिसर में कुल 17 एकड़ भूमि उपलब्ध है, इसके अलावा भव्य स्तर पर मंदिर के विकास के लिए 50 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          grand Janaki temple Bihar Punaura Dham development plan Punaura Dham temple construction Shri Janaki Janmabhoomi Trust Sita birthplace Sitamarhi
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          July 9, 2026

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          July 9, 2026

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          July 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.