WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
नवादा।नगर थाना क्षेत्र के रसूल नगर में एक किताब की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपए की हजारों किताबें जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी रविवार को तब लगी जब लोगों ने दुकान से आग की लपटें देखें। इसके बाद आनन-फानन में आग बुझाने की कोशिश की गई, तब तक करीब 5 लाख रुपए के सामान व 25 हजार नगद जल गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुकान संचालक मुस्तफा आलम ने बताया कि उनकी बुक स्टोर व होलसेल की दुकान है ,जिसे शनिवार की रात्रि में 9 बजे बंद करके अपने घर गया था। रविवार की सुबह आग की लपटें निकलने की सूचना पर दुकान पहुंचे, तब तक सारा सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने कुछ सामान बचाने की कोशिश की पर सारी संपत्ति जल गई। उन्होंने बताया कि उनके किसी से अदावत नहीं है। पर दुकान में आग लगाई गई है।
ये भी पढे:
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


